भारतीय रेलवे ने दिल्ली पहुंचने वाली सभी मेल और एक्स्प्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया है. यह फैसला रेलवे ने 10 अक्टूबर को CJP की ओर से जंतर मंतर में SIR के खिलाफ आंदोलन के ऐलान के बाद लिया है. इस फैसले के बाद नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशनों पर देश भर से पहुंचने वाली मेल और एक्स्प्रेस ट्रेनें नहीं पहुंच पायेंगी. सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक सभी ट्रेनें रद्द रहेंगी.
सरकार के इस फैसले की आलोचना करते हुए CJP के फाउन्डर अभिजीत दीपके ने ‘X’ पर लिखा है कि ‘नरेंद्र मोदी ने आधिकारिक रूप से देश में आपातकाल लगा दिया है.’








