Search
Close this search box.

West Bengal Election: बंगाल की वोटिंग के बीच डेरेक ओ ’ब्रायन ने पीएम मोदी को किया चैलेंज, बोले- ‘आपमें दम है तो…’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता डेरेक ओ’ब्रायन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने खुद कहा था कि वे बंगाल की सभी 294 सीटों पर उम्मीदवार हैं, इसलिए अब उन्हें बड़ी-बड़ी बातें छोड़कर सीधी चुनौती स्वीकार करनी चाहिए. डेरेक ओ’ब्रायन ने आगे कहा कि अगर 4 मई को ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में जीत हासिल करती है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए.

TMC के नेता डेरेक ओ’ब्रायन ने सवालिया अंदाज में कहा, “क्या आपमें इतना दम है?” इस बयान के जरिए तृणमूल कांग्रेस ने चुनावी माहौल में बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी पर सीधा हमला बोला है, जिससे राज्य की राजनीति और ज्यादा गरमा गई है.

प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी की अपील

प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की जनता से बुधवार (29 अप्रैल 2026) को हो रहे दूसरे चरण के मतदान में रिकॉर्ड संख्या में अपना वोट डालने की अपील की. मोदी ने विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया. पश्चिम बंगाल में दूसरे और अंतिम चरण के तहत 142 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है. मोदी ने एक संदेश में कहा, ‘‘आज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का दूसरा चरण है. देश के एक सजग नागरिक के रूप में हमारा कर्तव्य है कि हम लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने के लिए रिकॉर्ड मतदान सुनिश्चित करें. विशेष रूप से यह जरूरी है कि पश्चिम बंगाल की महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें.’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह हम न केवल भारतवर्ष के नवनिर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा सकते हैं, बल्कि एक समर्थ और समृद्ध राष्ट्र की नींव को और मजबूत कर सकते हैं.’’  पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा की 152 सीटों के लिए पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को हुआ था.

admin
Author: admin

और पढ़ें