Search
Close this search box.

गंगा एक्सप्रेसवे पर कार और ट्रकों का चलती गाड़ी से कितना कटेगा Toll? 120KM की रफ्तार से दौड़ेंगी गाड़ियां, मिलेगा हाई-टेक सफर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आज पीएम नरेंद्र मोदी हरदोई में देश के सबसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में से एक गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने जा रहे हैं. इस मौके के लिए हरदोई में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और एक बड़ी जनसभा का आयोजन भी किया गया है. इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से उत्तर प्रदेश में कनेक्टिविटी को बड़ा बढ़ावा मिलेगा और लोगों का सफर पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा.

अब मेरठ से प्रयागराज सिर्फ 6 घंटे में

594 किलोमीटर लंबे Ganga Expressway के चालू होने के बाद मेरठ से प्रयागराज की दूरी अब सिर्फ 6 से 7 घंटे में तय की जा सकेगी. पहले यह सफर लगभग दोगुना समय लेता था, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी होती थी. यह एक्सप्रेसवे राज्य के 12 जिलों और 519 गांवों से होकर गुजरेगा, जिससे स्थानीय विकास को भी नई रफ्तार मिलेगी.

एयरस्ट्रिप और हाईटेक सुविधाएं

इस एक्सप्रेसवे की सबसे खास बात इसका 3.5 किलोमीटर लंबा एयरस्ट्रिप है, जिस पर भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान भी आपात स्थिति में लैंड कर सकेंगे. यह सुविधा इसे रणनीतिक रूप से भी बेहद महत्वपूर्ण बनाती है. इसके अलावा, पूरे एक्सप्रेसवे को आधुनिक तकनीक के साथ तैयार किया गया है, जिससे यह देश के सबसे एडवांस हाईवे में शामिल हो गया है.

टोल प्लाजा और संभावित दरें

Ganga Expressway पर मेरठ से प्रयागराज के बीच कुल 14 टोल प्लाजा बनाए गए हैं. इनमें दो मुख्य टोल प्लाजा मेरठ और प्रयागराज में होंगे, जबकि बाकी 12 एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर स्थित हैं. संभावित टोल दरों की बात करें तो निजी कारों के लिए करीब 2.55 रुपये प्रति किलोमीटर, कमर्शियल वाहनों के लिए 4.05 रुपये और ट्रकों के लिए 8.15 रुपये प्रति किलोमीटर तक शुल्क हो सकता है.

टोलिंग सिस्टम होगा पूरी तरह ऑटोमैटिक

इस एक्सप्रेसवे पर टोल देने के लिए आपको रुकना नहीं पड़ेगा. यहां हाईटेक सेंसर आधारित सिस्टम लगाया गया है, जो गाड़ियों से अपने आप टोल काट लेगा. इससे टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा और सफर लगातार बिना रुके चलता रहेगा. यह सिस्टम समय बचाने के साथ-साथ ड्राइविंग एक्सपीरियंस को भी बेहतर बनाएगा.

admin
Author: admin

और पढ़ें