Search
Close this search box.

दिल्ली में कथित शराब घोटाले के मामले में पेशी से पहले अरविंद केजरीवाल बोले- अभी कुछ बोलना ठीक नहीं…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे और उन्होंने कहा कि मामला न्यायिक प्रक्रिया के तहत है. अभी कुछ बोलना ठीक नहीं है. वह स्वयं अदालत कक्ष के भीतर गए. कथित शराब घोटाले से जुड़े मामले में निचली अदालत द्वारा अरविंद केजरीवाल समेत अन्य आरोपियों को आरोपमुक्त किए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट सुनवाई करेगा.

आम आदमी पार्टी के सूत्रों के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य आरोपी अगली सुनवाई में जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के समक्ष रिक्यूजल की मांग करेंगे, जिसका मतलब है कि वह जज से इस मामले की सुनवाई से स्वयं को अलग करने का अनुरोध करेंगे. सूत्रों का यह भी कहना है कि केजरीवाल खुद अदालत में उपस्थित होकर अपनी दलील रख सकते हैं.

न्यायाधीश की निष्पक्षता पर उठाए थे सवाल

इससे पहले भी केजरीवाल और अन्य आरोपियों ने जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए मामले को दूसरी बेंच में स्थानांतरित करने की मांग हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के समक्ष की थी, जिसे खारिज कर दिया गया था. इसके बावजूद बेंच बदलने की मांग को लेकर आरोपियों ने सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर कर रखी है.

समाचार लिखे जाने तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार फिलहाल अरविंद केजरीवाल दिल्ली हाईकोर्ट परिसर में ही एक वकील के चैंबर में मौजूद हैं. उनके साथ सौरभ भारद्वाज और वकीलों की टीम के साथ हैं.

बता दें आबकारी के उपरोक्त मामले में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत तमाम नेताओं और अन्य आरोपियों को राउज एवेन्यू कोर्ट ने एक फैसले के बाद आरोप मुक्त कर दिया था. हालांकि बाद में सीबीआई ने इस मामले में हाईकोर्ट का रुख किया था.

admin
Author: admin

और पढ़ें