Search
Close this search box.

अनिल कपूर ने क्यों ठुकराया ‘धुरंधर 2’ का ऑफर? ‘सूबेदार’ एक्टर ने खुद बताई चौंकाने वाली वजह, बोले- ‘ये मेरा नुकसान है…’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ इस समय भारत की सबसे चर्चित फ़िल्मों में से एक बन चुकी है. आदित्य धर निर्देशित और रणवीर सिंह स्टारर इस सीक्वस फ़िल्म में इसकी ओरिजिनल स्टार कास्ट अपने पुराने किरदारों में नज़र आएगी, साथ ही कुछ नए चेहरे भी देखने को मिलेंगे. वहीं रूमर्स है कि अनिल कपूर भी धुरंधर 2 में नजर आएंगे. ‘सूबेदार’ एक्टर ने खुद इन अफवाहों का सच बताया है.

अनिल कपूर को मिला था धुरंधर 2 में कैमियो का ऑफर?
बता दें कि इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में एक बातचीत के दौरान, अनिल कपूर ने आदित्य धर के ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ में गेस्ट अपीयरेंस के ऑफर पर बात की. उन्होंने कहा, “वह (आदित्य धर) ‘धुरंधर 2’ के लिए मेरे पास आए थे. वह चाहते थे कि मैं फिल्म में एक छोटा सा कैमियो करूं.” एक्टर ने आगे बताया कि उन्हें यह ऑफर ठुकराना पड़ा क्योंकि उन्हीं तारीखों पर उनकी किसी दूसरी फिल्म के लिए पहले से ही कमिटमेंट्स थे.

अनिल कपूर ने कहा, “मैं आज जो कुछ भी हूं, अपनी प्रोफेशनलिज़्म और अपनी कमिटमेंट की वजह से हूं. यह बहुत ज़रूरी है. सिर्फ टैलेंट आपको वह नहीं बना सकता जो आप हैं. इसलिए, वे दिन किसी दूसरे फिल्ममेकर के लिए बुक थे. मैंने कहा, ‘आदित्य, मुझे यह कैमियो करना बहुत पसंद आता, लेकिन इन दिनों मैं पहले से ही कमिटेड हूं.”

धुरंधर 2 ठुकराने को अनिल ने बताया अपना नुकसान
अनिल ने इसे अपना ‘नुकसान’ बताया और डिटेल में ये भी बताया कि यह सही फैसला क्यों था. उन्होंने कहा, “वह अब फिल्म रिलीज़ कर रहे हैं. यह एक शानदार फिल्म है, और यह मेरा नुकसान है, लेकिन कोई बात नहीं. कम से कम मेरे मन में यह बात तो है कि ऐसा उनके साथ भी हो सकता है. हो सकता है कोई दूसरा फिल्ममेकर हो जिसने उस समय कोई बड़ी ब्लॉकबस्टर दी हो, और मैंने आदित्य को कमिटमेंट दे दी हो, और मैं जाकर वह फिल्म कर लूं, और उनकी तारीखें कैंसिल कर दूं. यह पूरी तरह से अनप्रोफेशनल होगा, इसलिए उन्होंने मुझे ऑफर दिया था, और उम्मीद है कि हम साथ काम करेंगे.”

धुरंधर 2 को लेकर जबरदस्त बज
इस बीच, धुरंधर 2: द रिवेंज को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है. यह सीक्वल पहली किस्त की जबरदस्त सफलता के बाद आ रहा है. बता दें कि पहले पार्ट ने कथित तौर पर दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 1350 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे सितारे अपने किरदारों को दोहराते हुए नजर आएंगे.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ़िल्म का रनटाइम लगभग 3 घंटे 55 मिनट होगा. इसी के साथ ये हाल के सालों में रिलीज़ हुई सबसे लंबी मेनस्ट्रीम हिंदी फ़िल्मों में से एक बन गई है. सिनेमाघरों में पहले से ही ज़बरदस्त एडवांस बुकिंग की खबरें आ रही हैं, ऐसे में फ़िल्म के मेकर्स को उम्मीद है कि यह सीक्वल अपनी पिछली फ़िल्म की बॉक्स ऑफिस सफलता की बराबरी करेगा या उसे भी पीछे छोड़ देगा. बता दें कि धुरंधर 2 इस 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

admin
Author: admin

और पढ़ें