Search
Close this search box.

दूरदर्शन की मशहूर एंकर रहीं सरला माहेश्वरी का निधन, 71 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दूरदर्शन का जाना पहचाना चेहरा और पॉपुलर न्यूज रीडर सरला माहेश्वरी का गुरुवार को निधन हो गया है. उन्होंने  71 वर्ष  की उम्र में आखिरी सांस ली. उनके जाने से मीडिया जगत और उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़़ गई है. सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले याद करते हुए भावुक श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. उन्हें दूरदर्शन ने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी साझा करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है. परिवार के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार 12 फरवरी, 2026 को शाम को दिल्ली के निगम बोध घाट पर होगा.

अपनी सधी आवाज और प्रभावशील प्रस्तुति की लिए जानी जाने वाली सरला माहेश्वरी ने लोगों के दिल खास जगह बनाई थी. वह 1980 और 1990 के दशक की सबसे लोकप्रिय टीवी मीडिया का चेहरा थीं. उनके व्यक्तित्व ने लोगों के दिलों में अनूठी छाप छोड़ी. वह एक समय न्यूज मीडिया का भरोसेमंद चेहरा मानी जाती रही हैं. उन्होंने अपने करियर के दौरान कई अच्छे कार्यक्रमों और विशेष प्रसारणों से अलग पहचान बनाई थी. मीडिया जगत के लिए यह एक बड़ी क्षति है.

कैसा रहा था सरला माहेश्वरी का करियर?

सरला माहेश्वरी दूरदर्शन में साल 2005 तक बतौर न्यूज एंकर रहीं. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पीएचडी की थी. इसके बाद उन्होंने दूरदर्शन में ऑडिशन दिया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अनाउंसर के तौर पर की. इसके बाद वह न्यूज रीडिंग करने लगीं.

दूरदर्शन ने सोशल मीडिया पर दी भावुक श्रद्धांजलि

दूरदर्शन ने अपने सोशल मीडिया पर एक्स पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘दूरदर्शन परिवार की ओर से श्रीमती सरला माहेश्वरी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि. वह दूरदर्शन की सम्मानित और प्रतिष्ठित समाचार वाचिका थीं, जिन्होंने अपनी सौम्य आवाज, सटीक उच्चारण और गरिमापूर्ण प्रस्तुति से भारतीय समाचार जगत में विशेष स्थान बनाया. उनकी सादगी, संयम और व्यक्तित्व ने दर्शकों के मन में गहरा विश्वास स्थापित किया.’

ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए सरला माहेश्वरी को याद किया और कहा,  ‘दूरदर्शन की सुप्रसिद्ध न्यूज रीडर सरला माहेश्वरी जी का निधन टीवी पत्रकारिता के एक स्वर्णिम युग का अंत है.’

सरला माहेश्वरी के निधन से भावुक हुआ सोशल मीडिया

सरला माहेश्वरी के निधन की खबर ने देश को दुखी कर दिया. इसकी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर देखने को मिली. यूजर्स ने उन्हें याद करते हुए एक यूजर्स ने लिखा, ‘ॐ शान्ति! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और अपने श्री चरणों में स्थान दें.’

एक अन्य यूजर्स ने लिखा,  ‘सरला माहेश्वरी ने टीवी खबरों को जो गरिमा दी, वो अब इतिहास का विषय है. अब कोई न सरला जी जैसा होगा, ना उनकी जैसी प्रतिष्ठा हासिल कर सकेगा. लेकिन उनके पद चिन्हों पर चल कर इज्जत हासिल कर सकता है. सादर नमन.’

admin
Author: admin

और पढ़ें