Search
Close this search box.

Stock Market 13 January: शेयर मार्केट की पॉजिटिव शुरुआत, सेंसेक्स 201 अंक उछला, निफ्टी 25,835 के पार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के दूसरे कारोबारी सेशन 13 जनवरी, मंगलवार के कारोबारी दिन की शुरुआत पॉजिटिव रही. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए.

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 201.15 अंक या 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,079.32 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 107.10 अंक या 0.42 फीसदी उछलकर 25,897.35 के लेवल पर ओपन हुआ था.

सुबह करीब 9:20 बजे तक, सेंसेक्स 227 अंक की तेजी के साथ 84,105 अंक पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 50 58 अंक उछलकर 25,848 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी.

बीएसई के टॉप गेनर

इटरनल, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, और एचडीएफसी बैंक

बीएसई के टॉप लूजर

इंडिगो, रिलायंस, टाटा स्टील और महिंद्रा एंड महिंद्रा

सोमवार को कैसा रहा था मार्केट?

सोमवार 12 जनवरी को भारतीय शेयर मार्केट में तेजी देखने को मिली थी और दोनों ही प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे. सेंसेक्स 301.93 अंक या 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,878.17 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 106.95 अंक या 0.42 प्रतिशत उछलकर 25,790.25 के लेवल पर कारोबारी दिन की समाप्ति की थी.

बीएसई बास्केट से टाटा स्टील, एशियन पेंट, ट्रेंट, टीसीएस और भारती एयरटेल टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो बजाज फाइनेंस, आईएनएफवाई और एचडीएफसी बैंक रहे थे. निफ्टी ऑटो, निफ्टी मिडकैप 100, निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी आईटी के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी.

वहीं निफ्टी 100, निफ्टी बैंक और निफ्टी एफएमसीजी के शेयरों में तेजी थी. सोमवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 25 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 5 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी.

admin
Author: admin

और पढ़ें