Search
Close this search box.

नूंह हिंसा के बाद रैलियों पर रोक की मांग पर SC का सरकार को निर्देश, ‘हेट स्पीच देने पर लें एक्शन, हिंसा न हो’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा के नूंह में हिंसा के बाद दिल्ली-NCR में हो रही VHP की रैलियों पर रोक की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को बड़ा निर्देश दिया है. SC ने कहा कि भड़काऊ बयान की स्थिति में कार्रवाई हो. यह देखा जाए कि कार्यक्रमों के चलते हिंसा न हो. संवेदनशील क्षेत्र में कार्यक्रम हो, तो अतिरिक्त बल तैनात करें. CCTV कैमरा लगाएं.

VHP के कार्यक्रमों पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक नहीं लगाई है. राज्यों से सिर्फ यह सुनिश्चित करने को कहा है कि उनमें भड़काऊ भाषण न हों, उन कार्यक्रमों के चलते हिंसा न फैले. शुक्रवार को मामले की सुनवाई होगी.

admin
Author: admin

और पढ़ें