Search
Close this search box.

श्रद्धा मर्डर: हत्या के बाद 35 टुकड़े, रात 2 बजे उठकर 18 दिनों तक लगाते रहा लाश को ठिकाने, आफताब गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने महरौली थाना इलाके में करीब छह महीने पहले हुई एक हत्या के मामले को सुलझाने का दावा किया है. उसने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम आफताब है. उस पर श्रद्धा नाम की एक युवती की हत्या का आरोप है. दोनों लिव इन में रहते थे. पुलिस का कहना है कि आफताब ने श्रद्धा के शव के करीब 35 टुकड़े किए थे. उसने इन टुकड़ों को फ्रिज में रखा और 18 दिन तक तड़के उठकर वह उनको ठिकाने लगाते रहा.
बेटी की तलाश में दिल्ली आए पिता

आफताब और श्रद्धा की की दोस्ती मुंबई में एक कॉल सेंटर में काम करते के दौरान हुई थी. दोनों की यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई. इसके बाद परिवार का विरोध करने पर दोनों भागकर दिल्ली आ गए. श्रद्धा के परिवार वाले सोशल मीडिया के जरिए उसकी जानकारी लेते रहते थे. लेकिन जब सोशल मीडिया पर अपडेट आना बंद हो गया तब श्रद्धा के परिवार वालों को शक हुआ. इसके बाद लड़की के पिता दिल्ली पहुंचे. बेटी के नही मिलने पर दिल्ली पुलिस को शिकायत की.

श्रद्धा के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी मुंबई के कॉल सेंटर में काम करती थी. वहां उसकी मुलाकात आफताब नाम के एक शख्स से हुई. दोनों की दोस्ती काफी नजदीकी में तब्दील हो गई. दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे लेकिन परिवार वाले इस बात से खुश नहीं थे. इसके चलते उन्होंने इसका विरोध किया. इसी विरोध के चलते उनकी बेटी और आफताब मुंबई छोड़कर दिल्ली आ गए और यहां पर छतरपुर इलाके में रहने लगे.

admin
Author: admin

और पढ़ें