Search
Close this search box.

Ghulam Nabi Azad: गुलाम नबी आजाद ने किया नई पार्टी का ऐलान, ‘डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी’ रखा नाम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुलाम नबी आजाद ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान कर दिया है. उनकी पार्टी का नाम ‘डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी’ होगा. इस मौके पर उन्होंने अपनी नई पार्टी के झंडे का अनावरण भी किया किया. उन्होंने झंडे के तीन रंगों के बारे में जानकारी देते हुए कहा, “सरसों का रंग रचनात्मकता और विविधता में एकता को इंगित करता है, सफेद शांति को इंगित करता है और नीला स्वतंत्रता, खुली जगह, कल्पना और समुद्र की गहराई से आकाश की ऊंचाइयों तक की सीमाओं को इंगित करता है.”

बता दें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने करीब पांच दशकों के बाद 26 अगस्त को पार्टी को अलविदा कह दिया और दावा किया कि देश का सबसे पुराना दल अब ‘समग्र रूप से नष्ट हो चुका है’ और इसका नेतृत्व आंतरिक चुनाव के नाम पर ‘धोखा दे रहा है.’

आजाद ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर ‘अपरिपक्व और बचकाने व्यवहार’ का भी आरोप लगाया और कहा कि अब सोनिया गांधी नाममात्र की नेता रह गई हैं क्योंकि फैसले राहुल गांधी के ‘सुरक्षागार्ड और निजी सहायक’ करते हैं.

admin
Author: admin

और पढ़ें