Search
Close this search box.

Deepotsav Live: अयोध्या में दीपोत्सव की धूम, 30 लाख दीयों से जगमगाई रामनगरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अयोध्या में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव में हिस्सा लेते हुए अयोध्या में सरयू नदी के तट पर आरती की. सरयू नदी के किनारे स्थित 56 घाटों को 30 लाख से अधिक मिट्टी के दीपों से रोशन किया गया है.

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव के अवसर पर ‘राम की पैड़ी’ घाट लाखों मिट्टी के दीपों से जगमगा उठा. वहीं सरयू नदी के किनारे स्थित 56 घाट 30 लाख से मिट्टी के दीपों से रोशन किए गए.

देश के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन अयोध्या में दीपोत्सव में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि आज मैं भगवान राम की जन्मस्थली, अयोध्या जैसी पवित्र नगरी में इस शुभ अवसर पर उपस्थित हूं. वे हमारे लिए केवल भगवान ही नहीं, बल्कि धर्म, सदाचार, करुणा और आदर्श आचरण के शाश्वत प्रतीक हैं. उनका जीवन हमें सिखाता है कि सच्ची महानता सत्ता या पद में नहीं, बल्कि चरित्र की मजबूती और अपने कर्तव्य का पालन करने के संकल्प में निहित है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी और प्रधानमंत्री मोदी, दोनों ही भगवान राम के दिखाए मार्ग पर चल रहे हैं.

वनवास के बाद भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने के उपलक्ष्य में मनाई जाने वाली दीपावली के तहत दीपोत्सव की शुरुआत करते हुए उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की ओर से शनिवार को यहां शोभायात्रा निकाली गई.

admin
Author: admin

और पढ़ें