Search
Close this search box.

पिता चंकी पांडे के साथ NCB दफ्तर पहुंची अनन्या पांडे, ड्रग्स मामले में हो रही है पूछताछ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

क्रूज़ ड्रग्स मामले में पूछताछ के लिए फिल्म अभिनेत्री अनन्या पांडे एनसीबी के दफ्तर पहुंची हैं. इस दौरान उनके साथ उनके पिता और अभिनेता चंकी पांडे भी साथ रहे. अनन्या पांडे से पूछताछ के लिए एनसीबी ने सवालों की फेहरिस्त तैयार कर ली है. एनसीबी खासतौर पर वाट्सएप चैट को लेकर अनन्या से सवाल जवाब करेगी. आज ही एनसीबी ने ड्रग्स मामले में अनन्या पांडे के घर पर छापा मारा और उन्हें पूछताछ में शामिल होने के लिए समन दिया था.

अनन्या पांडे के घर पर पड़ा छापा

एनसीबी की टीम ने गुरुवार को मुंबई स्थित अनन्या पांडे के घर पर छापा मारा. इस दौरान एजेंसी ने अनन्या के घर से फोन, लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जब्त किया. एनसीबी इन सामानों को अपने साथ लेकर गई है. अब एनसीबी की टीम ड्रग्स मामले में अनन्या से पूछताछ करेगी.

बता दें कि अनन्या पांडे बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय की बेटी हैं. एनसीबी आज गुरुवार को एक्टर शाहरुख खान के घर ‘मन्नत’ भी पहुंची. क्रूज ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान आर्थर रोड जेल में बंद हैं.

admin
Author: admin

और पढ़ें