Search
Close this search box.

प्रियंका गांधी आज करेंगी कांग्रेस की रणनीति का खुलासा, जानें- कब घोषित किए जाएंगे उम्मीदवार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा आज बड़ी घोषणा करने वाली हैं. दोपहर 1 बजे प्रियंका गांधी पार्टी कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी की रणनीति का खुलासा करेंगी. सूत्रों की मानें तो प्रियंका गांधी आगामी चुनाव को लेकर दिए जाने वाले टिकट में 33 फीसदी महिलाओं के आरक्षण की घोषणा कर सकती हैं. इसके साथ ही प्रियंका आज कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा को लेकर भी कार्यक्रम और रुट बता सकती हैं. सूत्रों की मानें तो पार्टी 1 से 2 दिन में 50 से 60 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर सकती है.

कांग्रेस कार्यालय पर आज प्रदेश के सभी जिलों से महिला कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है. आज प्रियंका गांधी अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले इन महिलाओं से संवाद करेंगी. इसके तुरंत बाद प्रेस कॉन्ंफ्रेस होगी जिसमें चुनाव को लेकर महिलाओं से जुड़ी बड़ी घोषणा होगी. कांग्रेस के नेता भी कह रहे हैं कि प्रियंका गांधी खुद एक महिला हैं और महिला सशक्तिकरण की असल मायनों में बात करती हैं. इसकी झलक चुनाव में भी दिखेगी.

प्रियंका ने जुलाई में लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी

बदायूं, आगरा समेत तमाम जिलों से आई महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस बार पार्टी पूरे जोश से चुनावी मैदान में है और सरकार बनाएगी. प्रियंका गांधी लंबे समय बाद लखनऊ में औपचारिक रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी. इससे पहले प्रियंका ने जुलाई में लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी.

admin
Author: admin

और पढ़ें