Search
Close this search box.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले अयोध्या में तिरंगा यात्रा निकालेगी AAP, राम मंदिर के सामने भी रुकेंगे पार्टी वर्कर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आम आदमी पार्टी (AAP) उत्तर प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकालने की तैयारी कर रही है। 14 सितंबर को एक तिरंगा यात्रा रामलला के जन्मस्थान अयोध्या में भी निकाली जाएगी। यात्रा के दौरान कार्यकर्ता राम मंदिर के सामने भी रुकेंगे। इस यात्रा की अगुवाई दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह करेंगे। AAP की इस तिरंगा यात्रा को UP में अगले साल होने वाले चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि CM केजरीवाल ने BJP को चुनौती देने के लिए यह खास रणनीति बनाई है।

admin
Author: admin

और पढ़ें