Search
Close this search box.

गुजरात के पाटण में नदी के पुल पर डिवाइडर से टकराई कार, एक ही परिवार के दो लोगों की मौत; 10 गंभीर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सौराष्ट्र के पाटण शहर में शुक्रवार तड़के सड़क हादसे में एक ही परिवार को दो सदस्यों की मौत हो गई, वहीं, अन्य 10 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पाटण के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा रूपेण नदी के डिवाइडर से कार टकराने के चलते हुआ। आशंका व्यक्त की जा रही है कि हादसा कार चालक को झपकी आने के चलते हुआ।

सौराष्ट्र के धार्मिक स्थलों की यात्रा कर लौट रहे थे
पाटण पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भाभर शहर में रहने वाला यह परिवार सौराष्ट्र के धार्मिक स्थलों की यात्रा पर था। गुरुवार की शाम को सभी लोग कार से वापस भाभर लौट रहे थे। लेकिन इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। डिवाइडर से टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। इसलिए कार के फुल स्पीड में होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना
घायलों की चीख-पुकार सुनकर पास के गांव के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व 108 एंबुलेंस को सूचना दी। गांवावालों ने ही घायलों को कार से निकाला और अस्पताल पहुंचाने में मदद की। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई थी। अन्य 10 भी गंभीर रूप से घायल हैं।

मृतकों के नाम
– अर्जनभाई रामजी भाई माली
– धुदीबेन सामजी मलिक

घायलों के नाम
– नयनबेन नरेशभाई माली
– नरेशभाई अर्जन भाई माली
– मालती भारत भाई माली
– कोशिक मगनभाई माली
– देवाशी मगनभाई माली
– जेठी बेन कांजी भाई माली
– मोनी अर्जन भाई माली
– धार्मिक मेघा भाई माली
– हंसराज भाई बरोट
– मेघा सावजी भाई माली

admin
Author: admin

और पढ़ें