Search
Close this search box.

शिल्पा शेट्टी के बैंक ट्रांजेक्शन्स की जांच करेगी मुंबई क्राइम ब्रांच, इस बात का शक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पोर्नोग्राफी केस की आंच बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) से होते हुए उनकी पत्नी और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) तक पहुंच गई है. सूत्रों से जानकारी मिली है कि मुंबई क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime Branch) जल्द ही शिल्पा शेट्टी के बैंक खातों की भी जांच करेगी. पुलिस को शक है कि ऐप सब्सक्रिप्शन से कमाया पैसा शिल्पा के बैंक अकाउंट में भी रखा गया है.

शिल्पा शेट्टी का स्टेटमेंट किया रिकॉर्ड
दरअसल, कुछ घंटे पहले ही मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम पोर्न फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को लेकर शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के जुहू स्थित घर पर छापेमारी करने के लिए पहुंची है. ये रेड अभी तक जारी है. सूत्र बताते हैं कि इस वक्त मुंबई क्राइम ब्रांच शिल्पा शेट्टी का स्टेटमेंट रिकॉर्ड कर रही है. क्राइम ब्रांच ये जानना चाहती है कि VIAAN इंडस्ट्रीज से दिसंबर 2020 में शिल्पा शेट्टी बाहर क्यों निकल गई थीं.

राज कुंद्रा का HotShot कनेक्शन
जांच में खुलासा हुआ कि राज कुंद्रा पॉर्नोग्राफी फिल्म्स शूट कराने के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म HotShots को लाखों रुपये में बेच देता था. इस काम को करने के लिए कुंद्रा और उसकी टीम ने खास तरीका बनाया था, जिसे हर दिन नए वॉट्सऐप ग्रुप के जरिए एग्जीक्यूट किया जाता था. Zee News को कुछ ऐसे ही वॉट्सऐप ग्रुप की जानकारी मिली है, जिसमें आर्टिस्ट के नाम के साथ न्यूड करके सेव किया दिखाई दे रहा है. यानी को वो न्यूड सीन करने से जुड़ी हो सकती है. इन वॉट्सऐप चैट्स में जिन आर्टिस्ट्स को जोड़ा जाता था, उनका नाम भी न्यूड आर्टिस्ट के नाम से ही सेव किया जाता था.

पुलिस को ऑनलाइन बेटिंग का शक
मुंबई क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime Branch) को शक है कि पॉर्नोग्राफी का पैसा राज कुंद्रा (Raj Kundra) ने ऑनलाइन बैटिंग में इस्तेमाल किया. क्राइम ब्रांच ने कोर्ट को बताया कि उन्हें शक है कि पॉर्नोग्राफी से कमाई गई मोटी रकम का इस्तेमाल ऑनलाइन बेटिंग में किया जाता था. यस बैंक से यूनाइटेड बैंक ऑफ अफ्रीका के एकाउंट में कई संदेहास्पद ट्रांजेक्शन किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल इस ऑनलाइन बेटिंग में किया गया था.

कुंद्रा के लैपटॉप में मिलीं 51 एडल्ट मूवीज
क्राइम ब्रांच ने बताया, ‘अभी तक हमने राज कुंद्रा (Raj Kundra) का लैपटॉप को सीज किया है और हमे इम्पॉर्टेंट डेटा मिला है, जिसका हमें इन्वेस्टिगेशन करना है. हमने अभी तक 48 TB डेटा रिकवर किया है. 51 एडल्ट मूवीज लैपटॉप में मिली हैं.’ पुलिस ने विआन इंडस्ट्रीज के अकाउंटेंट का स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया गया है. इस स्टेटमेंट के मुताबिक, हर महीने 4000 से 10000 पाउंड खर्च हुआ करता था और हर बिल वाउचर को राज कुंद्रा को बताया जाता था.

admin
Author: admin

और पढ़ें

Bhutan Glacial Lake Burst: भूतानमध्येही ‘नेपाळी’ थरकाप! हिमनदीचे सरोवर फुटताच प्रचंड विध्वंस, महामार्ग आणि रस्ते उखडले, प्रसिद्ध गरम पाण्याचा झरा सुद्धा वाहून गेला, भारतात बंगाल आणि आसाममध्ये पुराचा इशारा

Bhutan Glacial Lake Burst: भूतानमध्येही ‘नेपाळी’ थरकाप! हिमनदीचे सरोवर फुटताच प्रचंड विध्वंस, महामार्ग आणि रस्ते उखडले, प्रसिद्ध गरम पाण्याचा झरा सुद्धा वाहून गेला, भारतात बंगाल आणि आसाममध्ये पुराचा इशारा