Search
Close this search box.

IND vs NZ 4th T20 Highlights: इसे शर्मनाक हार कहेंगे! न्यूजीलैंड में 7 साल बाद हारा भारत; फिलिप्स-डफी पड़े भारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चौथे टी20 में टीम इंडिया को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है. पहले गेंदबाजों ने भारत की फजीहत कराई और फिर बल्लेबाजों ने शर्मसार किया. न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में अपने घर पर सात सालों बाद जीत मिली है. ऑकलैंड में खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड ने ग्लेन फिलिप्स के तूफानी शतक की बदौलत 20 ओवर में सात विकेट पर 259 रन बनाए थे. जवाब में भारत के धुरंधरों की एक ना चली, और पूरी टीम मिलकर 172 रन ही बना सकी. इस तरह न्यूजीलैंड ने 87 रनों से चौथा टी20 जीता. ऑकलैंड में भारत की यह पहली हार है. वहीं टी20 इंटरनेशनल में 2019 के बाद न्यूजीलैंड में पहली बार भारत हारा है.

चौथे टी20 में भी भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. हालांकि, इस बार गेंदबाज बुरी तरह फेल रहे. ग्लेन फिलिप्स (49 गेंद में 107 रन) और माइकल ब्रेसवेल (25 गेंद में 65 रन) ने तूफानी पारियां खेलकर इतिहास रच दिया. न्यूजीलैंड ने टी20 इंटरनेशनल का अपना सबसे बड़ा स्कोर (259-7) बनाया. इसके बाद गेंदबाजी में जैकब डफी ने कहर ढाया. उन्होंने 4 ओवर में 23 रन देकर चार विकेट झटके.

260 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत ही बेहद खराब रही. संजू सैमसन दो गेंद में महज चार रन बनाकर आउट हो गए. वहीं ईशान किशन खाता भी नहीं खोल सके. उन्हें जैकब डफी ने जीरो पर आउट किया. सिर्फ चार रनों पर दो विकेट गिरे तो अब सारी उम्मीदें अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर से थीं. दोनों ने शुरुआत अच्छी की, लेकिन उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे.

अभिषेक शर्मा 15 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुए. वहीं श्रेयस अय्यर 11 गेंद में चार चौकों की मदद से 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे. पावरप्ले में ही टीम इंडिया ने 4 अहम विकेट गंवा दिए थे. इसके साथ ही टीम इंडिया की जीत की उम्मीद भी लगभग खत्म हो गई थी.

इसके बाद प्रमोट किए गए अक्षर पटेल 9 गेंद में सात रन ही बना सके. नितीश कुमार रेड्डी ने 10 गेंद में दो छक्कों की मदद से 21 रनों की पारी खेली. आठ नंबर पर आए नमन धीर ने 13 गेंद में दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 28 रन बनाए.

तिलक वर्मा धीमी गति से अंत तक खेलते रहे. उन्होंने 35 गेंद में सिर्फ 35 रन ही बनाए. हालांकि, उन्होंने हार के अंतर को कुछ कम जरूर किया. वहीं प्रिंस यादव 17 गेंद में 18 रनों पर नाबाद रहे. भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 172 तक ही पहुंच सकी.

admin
Author: admin

और पढ़ें

Bhutan Glacial Lake Burst: भूतानमध्येही ‘नेपाळी’ थरकाप! हिमनदीचे सरोवर फुटताच प्रचंड विध्वंस, महामार्ग आणि रस्ते उखडले, प्रसिद्ध गरम पाण्याचा झरा सुद्धा वाहून गेला, भारतात बंगाल आणि आसाममध्ये पुराचा इशारा

Bhutan Glacial Lake Burst: भूतानमध्येही ‘नेपाळी’ थरकाप! हिमनदीचे सरोवर फुटताच प्रचंड विध्वंस, महामार्ग आणि रस्ते उखडले, प्रसिद्ध गरम पाण्याचा झरा सुद्धा वाहून गेला, भारतात बंगाल आणि आसाममध्ये पुराचा इशारा