Search
Close this search box.

विजय के विधायक की बढ़ीं मुश्किलें, महिला IAS से यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची से TVK विधायक सी. अरुल विग्नेश को शुक्रवार की शाम जिला महिला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. राज्य के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के विधायक अरुल विग्नेश के खिलाफ एक महिला IAS अधिकारी के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप है.

मामले में शिकायत के बाद इंस्पेक्टर पी. भुवनेश्नरी के नेतृत्व में एक महिला पुलिस टीम ने कल्लाकुरिची में एक मजिस्ट्रेट कोर्ट से विधायक की गिरफ्तारी का वारंट प्राप्त करने के बाद आरोपी अरुल विग्नेश को उसके घर से हिरासत में ले लिया.

गिरफ्तारी वारंट मिलने के बाद पुलिस ने विधायक को हिरासत में लिया

मजिस्ट्रेट से गिरफ्तारी का वारंट लेने के बाद महिला पुलिस टीम शुक्रवार को शाम करीब 6.15 बजे आरोपी विधायक के घर पहुंची, इसके बाद मामले में पूछताछ के लिए उन्हें पुलिस थाने ले गई. वहीं, मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश करने से पहले अरुल विग्नेश का एक सरकारी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा.

महिला IAS अधिकारी ने अपनी शिकायत में TVK विधायक अरुल विग्नेश पर उनके साथ गलत हरकतें करने का आरोप लगाया था. महिला पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) के चार प्रोविजन्स और तमिलनाडु महिला उत्पीड़न निषेध कानून के धारा 4 के तहत मामले में केस दर्ज किया है.

मामले में मद्रास हाई कोर्ट ने किया हस्तक्षेप

इस केस में मद्रास हाई कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद, तिरुपुर की एसपी सृष्टि सिंह को इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (IGP) एन. कामिनी के देखरेख में जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है. इसके अलावा, तमिलनाडु की CM विजय की सरकार ने वरिष्ठ IAS अधिकारी ककरला उषा के नेतृत्व में एक 4-सदस्यीय इंटरनल कंप्लेंट्स कमेटी भी गठित की है.

जिला पुलिस ने महिला IAS अधिकारी के साथ गलत व्यवहार की शिकायत के बाद टीवीके विधायक सी. अरुल विग्नेश के कल्लाकुरिची स्थित आवास पर 25 नवंबर को समन भेजा था. पुलिस की तरफ से नोटिस मिलने के बाद अरुल विग्नेश ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया और बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित करार दिया.

admin
Author: admin

और पढ़ें