Search
Close this search box.

शरद पवार की पार्टी परिसीमन बिल का करेगी समर्थन, ‘पुनर्गठन जरूरी है’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शरद पवार की पार्टी ने साफ कर दिया है कि वो संसद में डिलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी. शरद पवार से मुलाकात के बाद विधायक जितेंद्र आव्हाड ने बताया कि एनसीपी (शरदचंद्र पवार) परिसीमन विधेयक का समर्थन करेगी. उन्होंने कहा कि डिलिमिटेशन को लेकर शरद पवार ने उसे अनौपचारिक बातचीत में कहा था कि निर्वाचन क्षेत्रों का पुनर्गठन जरूरी होता है. लोकसभा में शरद पवार की पार्टी के पास आठ सांसद हैं.

बता दें कि लोकसभा में किसी भी संविधान संशोधन विधेयक को पास कराने के लिए दो तिहाई बहुमत जरूरी होता है. बहुमत का गणित देखें तो इसके लिए 360 वोटों की जरूरत होगी. NDA के पास फिलहाल 320 वोट हैं. यानी ये बहुमत के आंकड़े से 40 वोट कम हैं. 320 नंबर के आंकड़े में लोकसभा स्पीकर की भी गिनती है. वहीं INDIA गठबंधन के पास 183 और अन्य दलों के पास 35 वोट हैं.

ऐसे में सरकार को विधेयक पास कराने के लिए अतिरिक्त समर्थन जुटाना होगा. राज्यसभा में भी सरकार के सामने बहुमत जुटाने की चुनौती होगी. यहां संविधान संशोधन विधेयक पास कराने के लिए 163 वोटों की जरूरत है. जबकि एनडीए के पास 152 वोट हैं जो जरूरी आंकड़े से 11 वोट कम हैं. INDIA गठबंधन के पास 64 और अन्य दलों के पास 28 वोट हैं. राज्यसभा में भी सरकार को दूसरे दलों के समर्थन की जरूरत पड़ सकती है. महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े प्रस्तावों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार को दोनों सदनों में जरूरी दो-तिहाई समर्थन जुटाना होगा.

admin
Author: admin

और पढ़ें