Search
Close this search box.

UP चुनाव: BJP को झटका! गोरखपुर से पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी सपा में शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी को झटका लगा. बीजेपी के पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली है. इनके अलावा शिक्षाविद मुकेश शर्मा भी बीजेपी छोड़कर सपा में शामिल हुए हैं. मुकेश शर्मा कई शिक्षण संस्थान चलाते हैं.

विश्वजीत त्रिपाठी पहले सपा में ही थे. सपा छोड़कर बीजेपी में चले गए थे. आज सपा में फिर वापसी हो गई. सपा चीफ अखिलेश यादव की मौजूदगी में लखनऊ में उन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया. इस दौरान कई नेताओं ने पार्टी ज्वाइन की है.

सपा ज्वाइन करने के बाद क्या बोले शिक्षाविद मुकेश शर्मा?

मुकेश शर्मा ने अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा ज्वाइन की. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन हैं और मैं यह इसलिए कह रहा हूं कि आज मैंने आधिकारिक तौर पर सपा ज्वाइन की. मैं एक बात और साफ कर दूं कि आज तक मैंने कोई पार्टी जवाइन नहीं की हैं.

उन्होंने आगे कहा, “मैं वोट जरूर किसी और दल को देता था, लेकिन वोट और विचार इसलिए बदले कि मैंने अखिलेश यादव के नेतृत्व में नोएडा के अंदर बदलाव देखा था.” उन्होंने आगे कहा, “मेरी अखिलेश यादव से 2022 में मुलाकात हुई थी. उससे पहले भी मेरी मदद सपा के लोगों ने की. मैं उसके लिए आभारी रहूंगा. ”

इन नेताओं ने भी थामा सपा का दामन

रायबरेली से प्रभाकर गुप्ता भी सपा में शामिल हुए. वो अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल रायबरेली के अध्यक्ष हैं. अपने साथियों के साथ वो सपा में शामिल हुए. रायबरेली से केके साहू ने भी सपा का दामन थामा. वो अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष हैं.

कौन हैं सपा ज्वाइन करने वाले विश्वजीत त्रिपाठी?

दरअसल विश्वजीत त्रिपाठी गोरखपुर के पार्षद हैं. बीते दिनों इलाके में हुए जलभराव के बाद उनका एक वीडियो सांसद रवि किशन से बात करते हुए वायरल हुआ था. इस वीडियो के बाद नई राजनीतिक बहस ने जन्म ले लिया था. बता दें कि विश्वजीत त्रिपाठी ने जलभराव को लेकर रवि किशन से सवाल पूछ डाले थे. साथ ही उन्होंने इस समस्या को ठीक करने के लिए सांसद से दखल की मांग की थी.

admin
Author: admin

और पढ़ें