Search
Close this search box.

पटियाला-संगरूर बाईपास पर भाखड़ा नहर का पुल टूटा, दो ट्रक पुल में धंसे; एक में लगी आग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब के पटियाला जिले में पटियाला-संगरूर बाईपास पर बड़ा हादसा हो गया. यहां भाखड़ा नहर पर बना पुल टूट गया. उसपर मौजूद दो ट्रक पुल के अंदर ही धंस गए. इस दौरान एक ट्रक में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. एक ट्रक भीषण आग की चपेट में आ गया. हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. गनीमत रही कि इस हादसे में ट्रक ड्राइवर और स्टाफ बाल-बाल बच गए.

हादसा गुरुवार (19 नवंबर) की सुबह 5.00 बजे का बताया जा रहा है, जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल बन गया. पुल टूटने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है. हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है.

ट्रक ड्राइवर ने सुनाई आपबीती

हादसे के शिकार हुए एक ट्रक के चालक सुखविंदर सिंह (निवासी पिहोवा) ने बताया कि वे पिहोवा साइड से ट्रकों में रेत भरकर चन्नो (गज्जू माजरा) जा रहे थे. सुबह करीब 5 बजे दोनों ट्रक आगे-पीछे चल रहे थे कि अचानक पुल टूटने के कारण दोनों गाड़ियां नीचे धंस गईं. पुल से टकराते ही एक ट्रक में आग लग गई.

सुखविंदर सिंह के अनुसार, उनके ट्रक में चालक सहित 3 लोग (एक कंडक्टर और एक लेबर) सवार थे, जबकि दूसरे ट्रक में भी 1-2 लोग थे. गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ. हालांकि, सभी को चोटें आई हैं और दोनों ट्रक पूरी तरह कबाड़ हो गए हैं.

पहले से हिलता था पुल, समय पर नहीं आई रेस्क्यू टीम

स्टाफ ने आरोप लगाया कि पुल पहले से ही हिलता था और इसकी मरम्मत की जरूरत थी, लेकिन शिकायतों के बावजूद सुनवाई नहीं हुई. साथ ही, हादसे के वक्त अंधेरा था और शुरुआत में एनएचएआई या प्रशासन की कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची. सभी लोग खुद ही बड़ी मुश्किल से बाहर निकले.

फिलहाल, नेशनल हाईवे-7 पर यातायात बुरी तरह प्रभावित है और महज 10 साल पहले बने इस हाईवे पुल के ढह जाने से एनएचएआई के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.

admin
Author: admin

और पढ़ें