Search
Close this search box.

अररिया में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नदी में गिरी कार, 6 लोगों की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कार में सवार थे एक ही घर के बच्चे 

सभी मृतकों की उम्र 15 से 28 वर्ष के बीच है. सभी मृतकों का शव सदर अस्पताल लाया गया है जहां पोस्टमार्टम की तैयारी चल रही है. वहीं, सदर अस्पताल के डॉक्टर और मुख्यालय DSP ने 6 मौत की पुष्टि कर दी है.

अंधेरे में चीख-पुकार सुन पहुंचे स्थानीय लोग

हादसा देर रात हुआ था, सन्नाटे के बीच अचानक चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत लोगों को बचाने दौड़ पड़े. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम रेस्क्यू टीम के साथ घटनास्थल पर आई और कार को निकालने की कोशिश की जाने लगी. काफी मशक्कत के बाद स्कॉर्पियों को बाहर निकाल जा सका. उसमें फंसे लोगों को अररिया के सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. डॉक्टर्स ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया था. वहीं, गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति का इलाज अभी चल रहा है.

थुमहा गांव में पसरा मातम

हादसे की वजह क्या थी, यह अभी तक सामने नहीं आया है लेकिन मृतकों के गांव थुमहा में मातम पसर गया है. शादी-ब्याह की खुशियां एक पल में मातम में तब्दील हो गई. लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल पुलिस कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है.

admin
Author: admin

और पढ़ें