Search
Close this search box.

Rise and Fall 2: गुस्से में प्रियंका चाहर पर भड़कीं स्वरा भास्कर, कहा-मेकअप और कपड़े नहीं छिपा सकते अंदर की बदसूरती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन-2’ में अभिनेत्री स्वरा भास्कर और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच नोकझोंक देखने को मिली. ‘सिटी टास्क’ के दौरान प्रियंका ने गौतम गुलाटी को सपोर्ट करने से मना कर दिया, जिससे दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई.

दरअसल, गौतम सिटी को अल्टीमेट रूलर (पेंटहाउस में रहने वाले लोग) की गद्दी तक पहुंचने का रास्ता माना जा रहा था, लेकिन वर्कर्स के पास स्पष्ट रूप से दूसरे ही प्लान थे. शो में एक टास्क के दौरान गौतम गुलाटी ने प्रियंका चाहर चौधरी को चुना था, लेकिन प्रियंका टास्क के बीच में चोट लगने या असहज महसूस होने के कारण रिंग से बाहर आ गईं.

स्वरा भास्कर और प्रियंका चाहर में नोकझोंक

वहीं, काइरा और निहारिका ने भी गौतम के खेल को खराब कर दिया, जिससे गौतम सिटी एक नो-एंट्री जोन बन गया. करण पटेल ने प्रियंका से कहा कि अगर वह ऐसा कर सकती हैं, तो बदल दें. प्रियंका ने कहा, “मुझ पर झूठा इल्जाम क्यों लगाया गया? मैं झूठ नहीं बोलती और अगर मुझ पर इल्जाम लगाया जाएगा, तो मैं सपोर्ट नहीं करूंगी.”

प्रियंका के इस तरह से मना करने पर स्वरा भास्कर उनसे नाराज नजर आईं. उन्होंने प्रियंका से गुस्से में कहा, “तुम हमारे 32 लाख रुपए और मेरे 7 लाख रुपए लेकर चली गई हो. तुम पर क्या इल्जाम लगा है? उस घर में मैं, करण और राज भी हैं. तो तुम्हें यह पैसा लेने का क्या हक है?” प्रियंका ने पलटवार करते हुए कहा, “मेरे पास विकल्प था.”

स्वरा भास्कर ने प्रियंका से आगे कहा, “तुम भी वही हो, जो तुम इन लोगों को कहती हो, तुम कोई अलग नहीं हो, तो अपना मुखौटा उतार दो, ठीक है?”

‘सिटी टास्क’ में हुआ झगड़ा 

प्रियंका ने स्वरा को जवाब देते हुए कहा कि वे अपने आप ही बुरा मानती हैं. इसी के साथ ही उन्होंने आगे गेम खेलने के लिए मना कर दिया. इस पर स्वरा भड़कते हुए कहती हैं, “तो बाहर जाओ. अगर तुम इतनी टूटी-फूटी हो तो गेम से बाहर जाओ. यार तुम लोग सबका अपमान कर रहे हो, शो का अपमान कर रहे हो, तुम यहां मजदूरों का अपमान कर रहे हो, जो असल में काम करते हैं, उनका अपमान कर रहे हो.”

इसके बाद प्रियंका और स्वरा के बीच बहस तेज हो गई. पेंटहाउस जाने से पहले, स्वरा ने प्रियंका के लिए एक और तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, “मैंने तुम्हारे लिए एक नोट लिखा था, कितने भी ग्लैमरस कपड़े और महंगा मेकअप तुम्हारे चरित्र की बदसूरती नहीं छुपा सकता.”

admin
Author: admin

और पढ़ें