Search
Close this search box.

रविवार को भी खुलेंगे बैंक, हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बैंक यूनियनों की ओर से तीन दिन की बैंक हड़ताल के मद्देनजर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. वित्त मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाते हुए रविवार 27 सितंबर को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को खुला रखने का निर्देश दिया है. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) की तरफ से 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल बुलाई गई है. इसे देखते हुए सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 27 सितंबर 2026 (रविवार) को सभी पब्लिक सेक्टर बैंकों (PSBs) और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRBs) को आम दिनों की तरह सामान्य रूप से खुले रखने का बड़ा फैसला लिया है.

क्यों लिया गया यह फैसला?

मंगलवार को डिप्टी चीफ लेबर कमिश्नर के सामने हुई यह सुलह बैठक को कोई ठोस नतीजा नहीं निकला और यूनाइटेड फ़ोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने हड़ताल पर आगे बढ़ने का फैसला किया. इसके चलते सरकार को रविवार को बैंक खोलने का यह आपातकालीन कदम उठाना पड़ा.

वित्त मंत्रालय ने 23 सितंबर को एक बयान में कहा कि यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस (UFBU) की प्रस्तावित हड़ताल 26 और 27 सितंबर की सप्ताहांत की छुट्टियों के बाद हो रही है. ऐसे में अगर रविवार को बैंक नहीं खुले, तो इससे ग्राहकों को लंबे समय तक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. बता दें कि 26 सितंबर को चौथा शनिवार होने के चलते बैंक बंद रहेंगे और 27 सितंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी. यानी कि तीन दिवसीय हड़ताल से पहले बैंक दो और दिन बंद रहेंगे यानी कि कुल मिलाकर 5 दिन बैंक का कामकाज ठप रहेगा.

 

admin
Author: admin

और पढ़ें