Search
Close this search box.

यूपी में H1N1 इन्फ्लुएंजा को लेकर अलर्ट, ब्रजेश पाठक ने की समीक्षा बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश में H1N1 इन्फ्लुएंजा और सीजनल फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है. शनिवार सुबह डिप्टी सीएम और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ भवन कार्यालय में अधिकारियों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर बैठक की और जरूरी दिशा निर्देश जारी किए. इन मामलों को लेकर ब्रजेश पाठक ने अफसरों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं.

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आज सुबह लखनऊ में स्वास्थ्य भवन में बैठक की, जिसमें चिकित्सा एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, प्रदेश के सभी जनपदों के सीएमओ, सीएमस एवं मेडिकल कॉलेजों प्रधानाचार्य के साथ वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के ज़रिए समीक्षा बैठक की. जिसमें सभी अधिकारियों को H1N1 इन्फ्लुएंजा को लेकर अहम दिशा निर्दश दिए गए.

ब्रजेश पाठक ने डॉक्टरों से कहा कि विशेष सतर्कता बरती जाए और अगर कही भी कोई केस आए तो उसे सही से ट्रैक किया जाए और जांच कराई जाए. इसके साथ ही डिप्टी सीएम ने पैथोलॉजी मालिकों को भी सख्त आदेश दिया और कहा कि जाँच के लिए तय शुल्क से ज़्यादा पैसा नहीं वसूला जाएगा. अगर वसूली हुई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी.

H1N1 को लेकर यूपी में अलर्ट

डिप्टी सीएम ने कहा कि “प्रदेश में H1N1 जो एक तरह का वायरल बुखार है उसे लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक लखनऊ के स्वास्थ्य महानिदेशालय में चल रही है. इसमें उत्तर प्रदेश में बुखार के मरीजों में जो अचानक वृद्धि हुई है, खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और लखनऊ में, उन सभी मरीजों की पहचान करने और उनको दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर खास ध्यान दिया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश को सतर्क मोड पर रखा गया है. दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता है. किसी को घबराने की कोई जरूरत नहीं है. पूरा प्रदेश अलर्ट मोड पर बना हुआ है. ज़िम्मेदार अफसरों को शासन की स्वीकृति के बाद अवकाश मिलेगा. हमारी सरकार हर स्थिति के लिए तैयार है.”

admin
Author: admin

और पढ़ें