Search
Close this search box.

‘विजय ने विधानसभा को सिनेमा…’, तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तमिलनाडु की राजनीति में CM विजय और DMK के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. DMK अध्यक्ष एमके स्टालिन ने शनिवार को पार्टी की कार्यकारिणी बैठक में मुख्यमंत्री विजय पर विधानसभा में उनके व्यवहार को लेकर निशाना साधा. स्टालिन ने आरोप लगाया कि विजय विधानसभा को सिनेमा के सेट की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं और गंभीर मुद्दों के बजाय फिल्मी अंदाज में ‘पंच डायलॉग’ बोलने पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं.

स्टालिन ने यह भी आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार DMK शासन के दौरान शुरू की गई योजनाओं के नाम बदलने में लगी हुई है. उन्होंने कहा कि DMK चुनाव जीते या हारे, पार्टी हमेशा लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं से जुड़ी रहेगी.

विधानसभा को सिनेमा सेट की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं- स्टालिन

DMK कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए स्टालिन ने कहा कि मौजूदा मुख्यमंत्री DMK सरकार की शुरू की गई योजनाओं के नाम बदलने में व्यस्त हैं. उन्होंने विजय के विधानसभा में बोलने के तरीके पर भी सवाल उठाया. स्टालिन के मुताबिक, विधानसभा को फिल्मी मंच की तरह इस्तेमाल करना और ‘पंच डायलॉग’ बोलना राजनीतिक काम करने का तरीका नहीं है. उन्होंने कहा कि DMK का जोर लोगों के बीच रहकर उनकी रोजमर्रा की समस्याओं को उठाने पर है.

विधानसभा में विजय का ‘इट्स ओवर’ इशारा हुआ था वायरल

दरअसल, जून की शुरुआत में विधानसभा में DMK के वॉकआउट के दौरान विजय का एक अंदाज काफी चर्चा में रहा था. विपक्ष के सदन से बाहर जाने के बाद विजय ने विधानसभा अध्यक्ष जेसीडी प्रभाकर से एक खास इशारा करने की अनुमति मांगी थी. अनुमति मिलने के बाद उन्होंने तमिलगा वेत्री कझगम यानी TVK के चुनाव चिह्न से जुड़ा ‘इट्स ओवर’ वाला नाटकीय इशारा किया था. इस घटना का वीडियो और विजय के भाषण के कुछ हिस्से सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे.

हमने सिर्फ एक चुनाव हारा है- स्टालिन

MK स्टालिन ने पार्टी की चुनावी हार का भी जिक्र किया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि इसे पार्टी के भविष्य की रणनीति बनाने के अवसर के तौर पर देखा जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह कार्यकारिणी बैठक पार्टी के इतिहास में महत्वपूर्ण है और उनकी मंजूरी से संगठन के ढांचे में जरूरी और बड़े बदलाव किए जाएंगे. स्टालिन ने संकेत दिया कि पार्टी आगे अपनी संगठनात्मक ताकत बढ़ाने पर ध्यान देगी.

admin
Author: admin

और पढ़ें