Search
Close this search box.

Gold Rate: अमेरिका में हुई मीटिंग और भारत में चढ़ गए सोने के भाव, सुबह सस्ता, शाम को रॉकेट बना गोल्ड, आज ₹1.60 लाख के पास पहुंची कीमत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोने की कीमत में बड़ा फेरबदल दिख रहा है. सुबह सस्ता होने वाला सोना, शाम जाते-जाते रॉकेट की रफ्तार से भाग रहा है. इंटरनेशनल मार्केट में सोना चढ़ता है, तो घरेलू बाजार में दाम गिरने लग जाते है. सोने की कीमत में आज फिर से बड़ी तेजी लौटी है, जबकि स्पॉट गोल्ड 25 डॉलर तक गिर गया है.

20 अगस्त को सोने की कीमत  

 

20 अगस्त को MCX पर सोना बड़ी बढ़त के साथ खुला है. सोने के दाम में 639 रुपये की तेजी आई. बाजार खुलने के साथ ही MCX पर  1,58,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. MCX पर चांदी की कीमत 3466 रुपये की तेजी के साथ खुलकर 2,40,219 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया. शुरुआती बाजार में ही सिल्वर में 1.45 फीसदी की तेजी देखने को मिली.  जबकि इंटरनेशनल  मार्केट में स्पॉट गोल्ड की कीमत करीब 25 डॉलर गिरकर 4498 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया.

घरेलू बाजार में सुबह सस्ता, शाम को चढ़ गया सोने का भाव 

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी गोल्ड रेटलिस्ट को देखें, तो 19 अगस्त को सुबह सोने के दाम गिरे थे, लेकिन शाम होते-होते सोने-चांदी दोनों में तेजी लौट आई.

24 कैरेट शुद्धता वाला सोना सुबह 1,52,884 रुपये/10 ग्राम पर था, लेकिन शाम को इसकी कीमत 1,53,868 रुपये/10 ग्राम पर पहुंच गई.  22 कैरेट वाले सोने की कीमत सुबह 1,40,042 रुपये/10 ग्राम से चढ़कर शाम में 1,40,943 रुपये/10 ग्राम गया. 18 कैरेट वाला गोल्ड सुबह 1,14,663 रुपये/10 ग्राम से चढ़कर शाम में 1,15,401 रुपये/10 ग्राम पर पहुंच गया. चांदी की कीमत सुबह 2,27,392 रुपये/किलो से बढ़कर 2,29,225 रुपये/किलो पर पहुंच गई.

सोने-चांदी में इतना उतार-चढ़ाव क्यों है ?  

सोने की कीमत कई फैक्टर्स पर निर्भर करते हैं. वैश्विक बाजार में सोने के दाम भारी मुनाफावसूली के चलते गिर गए. भारतीय घरेलू बाजार की बात करें, तो ईरान युद्ध, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और डॉलर जैसे फैक्टर्स इसपर असर डाल रहे हैं. बढ़ती महंगाई का खतरा ब्याज दर बढ़ने की आशंका को बढ़ा रहा है.

अमेरिका में हुई बैठक के बाद भारत में चढ़ सोने के भाव  

सोने की कीमत में अचानक आई इस तेजी के पीछे अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक के मीटिंग के मिनट्स (FOMC Minutes) का असर है. MOM जारी होने के बाद रात 10 बजे के बाद MCX पर सोने की कीमत अचानक 3861 रुपये तक चढ़ गई. चांदी के दाम 4610 रुपये चढ़ गए.  अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड 19 सालों के अपने उच्चतम स्तर से तेजी से गिर गई. इस गिरावट के बाद अमेरिकी ट्रेजरी ने ऐलान किया कि वो लॉन्ग टर्म वाले बॉन्ड्स के लिए लिक्विडिटी सपोर्ट बायबैक के साइज को दोगुना कर देगा. बॉन्ड यील्ड की गिरावट से सोने को सपोर्ट दिया और अचानक सोने में तेजी लौट आई.

त्योहारी सीजन में सोने की कीमत कैसी रहेगी? 

भारत में त्योहारी सीजन की शुरुआत हो गई है. शादियों का सीजन शुरू हो रहा है. गणेश चतुर्थी, दशहरा, दिवाली, धनतेरस जैसे त्योहारों में सोने की मांग बढ़ जाती है. बढ़ती मांग का सोने के दाम पर असर दिखता है. फेस्टिव और वेडिंग सीजन में सोने की कीमत को लेकर एक्सपर्ट्स की राय है कि कीमतों में सुधार दिख सकता है, यानी सोने के दाम में तेजी बनी रह सकती है.

admin
Author: admin

और पढ़ें