Search
Close this search box.

जापान में रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का बुरा हाल, बॉक्स ऑफिस पर साबित हुई डिजास्टर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर निर्देशित ‘धुरंधर’ ने देश और दुनियाभर में ब्लॉकबस्टर परफॉर्म किया था. वहीं ये फिल्म 10 जुलाई को जापान में रिलीज की गई थी लेकिन यहां ये फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकामयाब साबित हुई है. जापान में फिल्म की ओपनिंग काफी ठंडी रही है.

जापान में ‘धुरंधर’ की रही ठंडी ओपनिंग
बता दें कि जापान में ‘धुरंधर’ को एक बड़ा झटका लगा है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस बड़े बजट की एक्शन ड्रामा फिल्म को 10 जुलाई को देश भर में लगभग 80 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था. ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले दिन 900 से भी कम दर्शकों ने यह फिल्म देखी. गौरतलब है कि इसे जापानी मार्केट में ज़ोर-शोर से प्रमोट किया गया था बावजूद इसके ये जापानी बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन फुस्स साबित हुई है. इसी के साथ ये जापान में किसी भारतीय फिल्म की सबसे कमज़ोर ओपनिंग में से एक बन गई है. हैरानी की बात ये है कि ये फिल्म जापान में अपने पहले दिन टॉप 25 फिल्मों में भी जगह नहीं बना पाई।

रिलीज के स्केल को देखते हुए, ओपनिंग के आंकड़े ट्रेड के लिए एक बड़ा सरप्राइज रहे हैं. रिलीज से पहले फिल्म से अच्छी उम्मीदें थीं. हालांकि, जापानी दर्शकों को यह फिल्म पसंद नहीं आई, जिसके कारण ज्यादातर जगहों पर बहुत कम लोग फिल्म देखने पहुंचे.

‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी ने ग्लोबली मचाया था तहलका
जापान में फिल्म की कमजोर शुरुआत, इसकी ग्लोबल परफॉर्मेंस से बिल्कुल उलट है. दिसंबर 2025 में भारत में रिलीज हुई ‘धुरंधर’ और मार्च 2026 में रिलीज हुए इसके सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने मिलकर दुनिया भर में 3 हजार करोड़ से ज़्यादा की कमाई की, जिससे ये स्पाई थ्रिलर ये मुकाम हासिल करने वाली पहली भारतीय फिल्म फ्रैंचाइजी बन गई. फ्रैंचाइजी की पिछली कामयाबी ने जापान में इसकी रिलीज़ को लेकर बड़ी उम्मीदें जगाई थीं, जिन पर अब पानी फिर गया है.

जापान में क्यों ‘धुरंधर’ की शुरुआत रही फीकी
गौरतलब है कि जापान में ‘आरआरआर’ और ‘साहो’ जैसी कई भारतीय फिल्में सफल रही हैं और उन्होंने ओपनिंग डे पर बहुत ज्यादा दर्शक जुटाए थे. इसके उलट, ‘धुरंधर’ की शुरुआत ‘पुष्पा 2’ जैसी ही धीमी रही. दरअसल ‘पुष्पा 2’ को भी रिलीज से पहले जबरदस्त चर्चा के बावजूद पहले दिन 900 से कम दर्शक मिले थे. यह ट्रेंड बताता है कि जापानी मार्केट में ग्लोबल पॉपुलैरिटी को बॉक्स ऑफिर पर सक्सेस में बदलना एक चुनौती है.

admin
Author: admin

और पढ़ें