Search
Close this search box.

Watch: गिल के लिए मजे, अंपायर से किया Prank, क्वालीफायर में मस्ती के मूड में दिखे विराट कोहली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विराट कोहली क्वालीफायर-1 के दौरान कई मौकों पर मस्ती के मूड में नजर आए. पहले बल्लेबाजी करते हुए जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 254 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया तो गेंदबाजी के दौरान सभी प्लेयर्स बहुत चिल थे, स्कोरबोर्ड के दबाव के कारण गुजरात टाइटंस का टॉप आर्डर पूरी तरह बिखर गया. हालांकि मैच से पहले ही कोहली मस्ती के मूड में थे, उन्होंने शुभमन गिल एंड टीम को ‘बाबा जी का ठुल्लू’ का इशारा किया. उन्होंने मैच में अंपायर के साथ भी एक प्रैंक किया.

क्वालीफायर-1 शुरू होने से पहले जब गुजरात टाइटंस के प्लेयर्स टीम फोटो के लिए मैदान पर थे, बैठे हुए थे तब विराट कोहली क्रीज पर पैड पहने हुए थे. RCB को पहले बल्लेबाजी करनी थी. हालांकि विराट कोहली पर इसका कोई भी दबाव नहीं दिख रहा था, वह बॉउंड्री पर खड़े होकर थोड़ा थिरकते हुए भी नजर आए और फिर GT टीम की तरफ ‘बाबा जी का ठुल्लू’ का इशारा भी किया. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि उन्होंने शुभमन गिल की तरफ ये इशारा किया, जो एक मस्ती थी.

अंपायर के साथ प्रैंक

254 रन बनाने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु गेंदबाजी में जोशीले अंदाज में उतरी, विराट कोहली ने अपनी कैप अंपायर को दे दी और गेंदबाजी करने के लिए तैयार हो गए. अंपायर को भी शायद लगा कि क्या सच में कोहली पहला ओवर डालने वाले हैं? फिर जैकब डफी ने उनसे गेंद ले ली, कोहली हंसते हुए अंपायर के पास अपनी कैप लेने पहुंच गए. अंपायर की भी हंसी छूट गई.

admin
Author: admin

और पढ़ें