Search
Close this search box.

बिहार में एक साथ 5 मंत्रियों को दिलाई जा रही शपथ, नीतीश के बेटे निशांत भी बने मिनिस्टर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार की राजनीति में आज बड़ा दिन है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अगुवाई में बनने वाली नई सरकार का पूरा स्वरूप आज सामने आ जाएगा. राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में दोपहर 12 बजे से भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जहां नई कैबिनेट के मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे. नई कैबिनेट में बीजेपी, जदयू, एलजेपी (रामविलास), HAM और RLM कोटे से नेताओं को जगह दी गई है. इसे बिहार में सत्ता संतुलन और आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है. पिछले कई दिनों से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज थीं और अब आखिरकार तस्वीर साफ होने जा रही है.

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पटना में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को ही पटना पहुंच गए थे. उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक विशेष इंतजाम किए गए. वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी पटना में मौजूद रहेंगे और नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनेंगे. प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की मौजूदगी से यह समारोह सिर्फ राज्य स्तर का कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि नई कैबिनेट में क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरणों का खास ध्यान रखा गया है. ऐसे में आज का दिन बिहार की राजनीति की नई दिशा तय करने वाला माना जा रहा है.
admin
Author: admin

और पढ़ें