Search
Close this search box.

Tamil Nadu Election Results 2026: तमिलनाडु में डूबी DMK! 34 में से 31 मंत्री पीछे, सीएम स्टालिन-डिप्टी सीएम उदयनिधि भी पिछड़े, जानें ताजा स्थिति

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित हो रहे हैं. डीएमके ने इस चुनाव में 234 सदस्यीय विधानसभा की 164 सीटों पर चुनाव लड़ा है, जबकि उसकी प्रमुख सहयोगी कांग्रेस 28 सीटों पर मैदान में है. बाकी सीटों पर डीएमके नीत सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस के अन्य दल चुनाव लड़ रहे हैं. जानें चुनाव के ताजा रूझान क्या इशारा कर रहे हैं.

सीएम-डिप्टी सीएम पिता-पुत्र पीछे

ताजा रुझान मुख्यमंत्री एमके स्टालिन द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के लिए बुरी खबर लेकर आए हैं. रूझानों के मुताबिक डीएमके के 34 में से 31 मंत्री पीछे चल रहे हैं. बड़ी बात यह है कि खुद सीएम स्टालिन भी अपनी सीट से पीछे हैं और उनके उपमुख्यमंत्री बेटे उदयनिधि भी पीछे ही चल रहे हैं. स्टालिन कोलाथुर विधानसभा सीट से, जबकि उदयनिधि चेपॉक-थिरुवल्लीकेनी से चुनाव लड़ रहे हैं.

विजय ने बिगाड़ा डीएमके का खेल

तमिलनाडु में अभी जो रूझान आ रहे हैं, उसमें बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. एक्टर थलापति विजय की पार्टी टीवीके ने जबरदस्त बढ़त बनाई हुई है, जिससे राज्य की राजनीति में हलचल मच गई है. शुरुआती रुझानों के अनुसार टीवीके 106 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि सत्तारूढ़ डीएमके तीसरे स्थान पर खिसकती नजर आ रही है. डीएमके सिर्फ 50 सीटों पर आगे है. जबकि पहले नंबर पर एआईएडीएमके है, जो 74 सीटों पर आगे है.

बता दें कि तमिलनाडु में 23 अप्रैल को एक चरण में मतदान हुआ था, जिसमें जिलों में अच्छी वोटिंग दर्ज की गई थी. नतीजे घोषित होने से पहले डीएमके नेताओं ने गठबंधन की जीत को लेकर भरोसा जताया है, हालांकि उनका कहना है कि अंतिम फैसला जनता का ही होगा.

admin
Author: admin

और पढ़ें