पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा के बीच मतदान ताबड़तोड़ चल रहा है. आठ जिलों की 142 विधानसभा सीटों पर वोट डालने के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं. हालांकि वोटिंग की की स्पीड पहले चरण की तुलना में थोड़ी धीमी है.चुनाव आयोग की ओर से दोपहर तीन बजे तक का वोटिंग प्रतिशत जारी कर दिया गया है, जिसके मुताबिक, अब तक 78.68 फीसदी वोटिंग हो चुकी है.
पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में दोपहर 3 बजे तक 78.68 प्रतिशत मतदान हुआ. इस दौरान पूर्व बर्धमान में सबसे ज्यादा 83.11 प्रतिशत मतदान हुआ. जबकि हुगली में 80.77 प्रतिशत मतदान हुआ.
बंगाल में पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान हुआ था. अगर तुलना करें तो पहले चरण में सुबह 9 बजे तक जहां 18.76 फीसदी वोटिंग हो चुकी थी, वहीं दूसरे चरण में सुबह 9 बजे तक 18.39 फीसदी वोटिंग हुई यानी पहले फेज में 0.37 फीसदी वोटिंग हुई थी.
अगर 11 बजे तक के आंकड़ों में तुलना करें तो पहले चरण में जहां 41.11 फीसदी मतदान हुआ था. वहीं दूसरे चरण में यानी आज 39.97 फीसदी ही मतदान हुआ. यानी चार घंटों में दोनों चरणों के मतदान में 1.14 फीसदी का अंतर रिकॉर्ड किया गया है. पहले चरण में 1.14 फीसदी ज्यादा वोटिंग हुई थी.
अगर 11 बजे तक के आंकड़ों में तुलना करें तो पहले चरण में जहां 41.11 फीसदी मतदान हुआ था. वहीं दूसरे चरण में यानी आज 39.97 फीसदी ही मतदान हुआ. यानी चार घंटों में दोनों चरणों के मतदान में 1.14 फीसदी का अंतर रिकॉर्ड किया गया है. पहले चरण में 1.14 फीसदी ज्यादा वोटिंग हुई थी.
किस जिले में कितने बजे तक कितना मतदान हुआ?
अगर जिलेवार बात करें तो हुगली में 9 बजे तक 20.16 फीसदी मतदान हुआ था, जोकि 11 बजे बढ़कर 43.12 फीसदी हो गया. अब एक बजे ये आंकड़ा बढ़कर 64.57 फीसदी पहुंच गया है. हावड़ा में मतदान थोड़ी धीमी गति से आगे बढ़ रहा है. यहां 9 बजे तक 17.76 फीसदी वोटिंग हुई थी, जोकि 11 बजे बढ़कर 39.45 फीसदी हुई और एक बजे तक आंकड़ा 60.68 फीसदी पर पहुंच गया है. इसी तरह कोलकाता उत्तर में रफ्तार थोड़ी स्लो है. यहां भी 9 बजे तक 17.28 फीसदी वोटिंग हुई थी, 11 बजे बढ़कर आंकड़ा 38.39 फीसदी पहुंचा, जोकि एक बजे तक 60.18 फीसदी तक पहुंच गया है.
दोपहर एक बजे तक का आंकड़ा देखें तो कोलकाता दक्षिण में सबसे कम वोटिंग हुई है.यहां 9 बजे तक 16.81 फीसदी वोटिंग हुई थी, जोकि 11 बजे बढ़कर 36.78 पहुंची और एक बजे तक महज 57.73 फीसदी पहुंची है. इस जिले में सबसे कम वोटिंग रिकॉर्ड की गई है. नादिया जिले में मतदान की स्पीड ठीक है. यहां 9 बजे तक 18.50 फीसदी मतदान हुआ था, 11 बजे बढ़कर 40.34 पहुंचा और एक बजे तक 61.41 फीसदी हो चुका है.
पूर्ब बर्धमान जिले में सबसे अधिक मतदान दर्ज किया गया है. यहां सुबह 9 बजे 20.86 फीसदी मतदान हुआ, 11 बजे आंकड़ा बढ़कर 44.50 फीसदी पहुंचा, उसके बाद एक बजे ये आंकड़ा 66.80 फीसदी दर्ज हुआ है. उत्तर 24 परगना की बात करें तो यहां 9 बजे 17.81 मतदान हुआ था, 11 बजे बढ़कर 38.43 फीसदी पहुंचा और एक बजे ये आंकड़ा बढ़कर 59.20 पहुंचा है. इसके अलावा दक्षिण 24 परगना की बात करें तो यहां 9 बजे 17.25 फीसदी ही मतदान हुआ था. 11 बजे आंकड़ा बढ़कर 37.92 फीसदी पहुंचा और एक बजे 58.58 फीसदी दर्ज हुआ है.









