Search
Close this search box.

AAP खत्म हो जाएगी? आतिशी बोलीं- डेढ़ दशक में 15 बार पढ़ा गया शोक संदेश और 6 महीने में…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के सात सांसदों ने बगावती तेवर दिखाते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) का हाथ थाम लिया है. इस बीच बीजेपी लगातार आप पर हमलावर है. अरविंद केजरीवाल की पार्टी पर तंज कसते हुए बीजेपी की ओर से कहा गया है, “अब सिर्फ केजरीवाल का कोर ग्रुप बचा है, जो मिलकर गैर-कानूनी काम में शामिल रहता है. सभी अच्छे लोग उन्हें छोड़कर चले गए हैं.” इसपर पार्टी की सीनियर नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने प्रतिक्रिया दी है.

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा, “BJP ने पिछले 15 साल में 15 बार AAP का ‘शोक संदेश’ लिखा है. हर 6 महीने में, BJP यह ऐलान करती है कि अरविंद केजरीवाल की राजनीति खत्म हो चुकी है लेकिन अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में, AAP देश की सबसे तेजी से बढ़ने वाली पार्टी है.”

‘विकल्प की तलाश कर रहा है देश’- आतिशी

आतिशी ने कहा, “सिर्फ 10 साल में पार्टी ने दिल्ली में तीन बार सरकार बनाई, पंजाब में पहली बार चुनाव लड़ा और मुख्य विपक्षी पार्टी बनी और जब दूसरी बार चुनाव लड़ा तो भारी बहुमत से जीत हासिल की; गुजरात और गोवा में हमारे विधायक जीते, और जम्मू-कश्मीर में भी हमारा एक विधायक है. ये बातें साफ तौर पर दिखाती हैं कि इस देश के लोग एक विकल्प की तलाश में हैं, एक अलग तरह की राजनीति की तलाश में हैं.”

आतिशी  ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी वही विकल्प बन रही है जिसकी जनता को तलाश है. उन्होंने आगे बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि अब जब ट्रायल कोर्ट और CBI कोर्ट के आदेश ने BJP की साजिश का पर्दाफाश कर दिया है, तो वे बेचैन हो गए हैं. देश ने देखा है कि कैसे अरविंद केजरीवाल के खिलाफ साज़िश रची गई, कैसे झूठे आरोप लगाए गए. पूरी साजिश देश के सामने है. इसलिए एक बार फिर BJP द्वारा ED और CBI का दुरुपयोग किया जा रहा है.

admin
Author: admin

और पढ़ें