Search
Close this search box.

भिलाई स्टील प्लांट में ब्लास्ट के बाद भीषण आग, कई मजदूरों के घायल होने की खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई स्टील प्लांट में आग लगने से सात मजदूरों के घायल होने की खबर है. यह जानकारी अधिकारियों द्वारा दी जा रही है. बताया जा रहा है कि टर्बाइन सेक्शन में विस्फोट के बाद आग तेजी से फैल गई. चारों ओर धुएं का गुबार छा गया. हादसे के समय प्लांट में कई मजदूर मौजूद थे, जिनके घायल होने की जानकारी सामने आई है. ब्लास्ट के बाद काम कर रहे कर्मचारियों ने पीछे के रास्ते से भागने की कोशिश की और अपनी जान बचाई. फिलहाल, फायर ब्रिगेड की 6 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं.

मामला सुबह 9.30-9.45 बजे के करीब यह हादसा हुआ, जब टर्बाइन में आग लग गई. शॉर्ट सर्किट या ओवरहीटिंग की वजह से आग की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, अभी तक असल वजह की पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है. गनीमत रही कि इस हादसे में जनहानि नहीं हुई है. 7 मजदूरों के घायल होने की खबर है, सभी खतरे के बाहर हैं.

मौके पर मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि झुलसा कोई नहीं है, लेकिन मजदूरों के हाथ-पैर में चोटें आई हैं. फ्रैक्चर हो सकता है.

admin
Author: admin

और पढ़ें