Search
Close this search box.

‘स्क्रीन खराब, सीटें टूटी और घिसी हुई बेल्ट’, AIR India विमान की स्थिति पर फूटा कांग्रेस MP का गुस्सा; केंद्रीय मंत्री को लिखा खत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एयर इंडिया के विमानों में यात्रियों को हो रही असुविधाओं का दौर समाप्त नहीं हो रहा है. आम लोग तो छोड़िए, कई वीआई भी भी इसकी शिकायत कर चुके हैं. इस लिस्ट में अब एक और नाम अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला का जुड़ गया है. उन्होंने हाल में ही केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू को पत्र लिखा और वैंकूवर, टोरंटो और ऑस्ट्रेलिया जैसे गंतव्यों के लिए उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के लंबी दूरी के विमानों की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है.

कांग्रेस सांसद ने कहा कि लंबी दूरी के उड़ानों के लिए यात्री भारी किराया चुका रहे हैं, लेकिन उन्हें ऐसे विमानों में यात्रा करनी पड़ रही है, जिसमें सीट-बैक स्क्रीन काम नहीं कर रही है. सीटें या तो टूटी हैं या फिर ढीली हैं. आर्मरेस्ट क्षतिग्रस्त हैं, सीट बेल्ट घिसी हुई हैं और केबिन का रखरखाव खराब है. उन्होंने इस स्थिति को अस्वीकार्य करार दिया और मांग करते हुए कहा कि लंबी दूरी की उड़ानों के बेड़े को तुरंत उन्नत किया जाए. उन्होंने कहा कि हमारे प्रवासी भारतीयों को विश्व स्तरीय सेवा मिलनी चाहिए.

लगातार यात्री कर रहे शिकायत 

कांग्रेस सांसद का कहना है कि इन उड़ानों की स्थिति और यात्री सुविधाओं के संबंध में विशेषकर पंजाब और उत्तर भारतीय प्रवासी यात्रियों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं. उनका कहना है कि 12 से 15 घंटों की उड़ान के दौरान विमान के अंदर की समग्र रूप से असंतोषजनक स्थितियों की शिकायत की है. हालांकि, अपने पत्र में एयरलाइन कंपनी की ओर से विमानों के इंटीरियर, सीटिंग और एंटरटेनमेंट सिस्टम को अपग्रेड करने और आधुनिकीकरण कार्यक्रम शुरू करने की बात स्वीकार करते हुए औजला ने कहा कि वाइट-बॉडी विमानों के लिए यह कार्यक्रम 2027-28 तक पूरा होगा.

किराए में दी जाए राहत 

कांग्रेस सांसद का कहना है कि जब तक यह अपग्रेड पूरी तरीके से लागू नहीं हो जाते, छात्रों, परिवारों और कामकाजी पेशेवरों सहित यात्रियों को प्रीमियम कियारा चुकाने के बावजूद असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. अपने इस पत्र में उन्होंने कहा कि आराम और सेवा के स्वीकार्य मानकों को सुनिश्चित करने के लिए अंतरिम उपाय किए जाने चाहिए.

admin
Author: admin

और पढ़ें