Search
Close this search box.

Rohit Shetty Firing Case Update : रोहित शेट्टी के घर फायरिंग केस में नया अपडेट, मुंबई क्राइम ब्रांच ने 6 शूटरों को किया गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फिल्म निर्माता- निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर बीते दिनों हुई हालिया फायरिंग की घटना में पुलिस को नई सफलता हाथ लगी है. क्राइम ब्रांच और पुलिस की जांच में 5 शूटरों को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है तो वहीं 1 अन्य आरोपी को राजस्थान से धर लिया गया. खबरों के मुताबिक, ये सभी आरोपियों का फायरिंग की वारदात से सीधा ताल्लुक था. मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने इनसाइड सोर्स के आधार पर छापेमारी की और 6 आरोपियों को हिरासत में लिया. फिलहाल पुलिस इन सभी आरोपियों को मुंबई ला रही है, जहां उनसे कड़ी पूछताछ की जाएगी.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी जिम्मेदारी
इस घटना के तुरंत बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के ग्रुप ने इसकी जिम्मेदारी ली थी. वहीं इस मामले को लेकर पुलिस काफी दिनों से मुंबई क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर जांच में जुटी हुई थी. इस जांच में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिन्होंने घटने से जुड़े कई पहलुओं के बारे में खुलासा किया था. लेकिन अब पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. फिल्म निर्माता- निर्देशक के घर के बाहर फायरिंग करने वाले शूटर को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

शूटर को कोर्ट में आज करेंगे पेश
पुलिस के अनुसार, लोनकर के निर्देश पर फासले ने स्वप्निल सकट को हथियार सौंपे थे. बाद में सकट ने उन हथियारों को अज्ञात शूटर को फायरिंग के लिए दिए. वहीं इस अज्ञात शूटर को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है, जिसे आज ही कोर्ट में पेश किया जाएगा. वहीं फासले ने पुलिस की जांच के दौरान ये माना था कि वो हथियार सप्लाई के बदले पैसे लिया करता था. लेकिन हथियार कहां से आते थे इसकी जानकारी उसको नहीं है.

गैरेज के आड़ में हथियारों की हुई सप्लाई
रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई इस घटना को लेकर पुलिस ने हाल ही में एक और खुलासा किया था, जिसमें उन्होंने हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी आसाराम को अरेस्ट किया था. पुलिस की जांच के दौरान आसाराम ने कबूला कि वो पिछले चार सालों से बिश्नोई गैंग के लिए काम कर रहा था. फासले पुणे के मालवली इलाके का रहने वाला है आसाराम फासले पिछले 10 साल से वारजे क्षेत्र के एक गैरेज में मैकेनिक के तौर पर काम करता आ रहा था, जो कि आसाराम गैरेज मैकेनिक की आड़ में हथियार की सप्लाई करता था. क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया कि वो शुभम लोनकर से बहुत प्रभावित था. आपको बता दें कि लोनकर बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मास्टरमाइंड है और लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी सदस्य है.

admin
Author: admin

और पढ़ें