Search
Close this search box.

ट्रंप को वेनेजुएला से हो गया प्यार, किया बड़ा ऐलान, मचाडो को देने जा रहे नोबेल का रिटर्न गिफ्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला को लेकर अपने बदलते रुख का एक बार फिर जाहिर किया है.  उन्होंने कहा कि वेनेजुएला ने उदाहरण के तौर पर अपने जेलें अमेरिका के लिए खोल दीं, और यही एक कारण था कि वे पहले वेनेजुएला के खिलाफ इतने सख्त महसूस करते थे.  लेकिन अब वे वेनेजुएला को पसंद कर रहे हैं क्योंकि उनका कहना है कि वहां की सरकार अमेरिका के साथ बहुत अच्छे से काम कर रही है.

ट्रंप ने कहा कि संयुक्त काम के चलते तेल कंपनियां वेनेजुएला में बड़े निवेश की तैयारी कर रही हैं और उन्होंने यह भी दावा किया कि वेनेजुएला के पास सऊदी अरब से भी अधिक तेल भंडार हैं.

मारिया कोरोना माचाडो को लेकर कही ये बात

वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरोना माचाडो ने कुछ दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को वेनेजुएला की आजादी के समर्थन के लिए अपना नॉबेल शांति पुरस्कार दिया था,  इसी बीच ट्रंप ने माचाडो की तारीफ करते हुए कहा कि वो बहुत ही अच्छी महिला हैं और वे चाहते हैं कि उनको वेनेजुएला मामलों में शामिल किया जाए.  ट्रंप ने कहा, “मारिया कोरोना माचाडो ने कुछ दिन पहले एक बहुत ही शानदार काम किया.  शायद हम उन्हें इसमें शामिल कर सकते हैं.  मैं यह करना चाहूंगा. ”

नॉबेल फाउंडेशन ने जारी किया था बयान

माचाडो की इस पेशकश के बाद नॉबेल फाउंडेशन ने स्पष्ट कर दिया कि नॉबेल पुरस्कार को किसी और को हस्तांतरित या बांटा नहीं जा सकता.  इससे पहले नॉबेल संस्थान ने भी बयान जारी किया था कि लॉरेएट (पुरस्कार विजेता) पुरस्कार को दूसरों के साथ साझा नहीं कर सकता और न ही उसे घोषित होने के बाद ट्रांसफर किया जा सकता है.

admin
Author: admin

और पढ़ें