Search
Close this search box.

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बड़ा दांव, देश में इस राज्य में 7 लाख करोड़ का निवेश करने जा रही कंपनी; तगड़ा है प्लान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) गुजरात में बड़े निवेश की तैयारी में है. गुजरात के राजकोट में पहले रीजनल वाइब्रेंट गुजरात समिट (Vibrant Gujarat Summit) में मुकेश अंबानी ने अगले पांच सालों में गुजरात में 7 लाख करोड़ रुपये के नए निवेश का बड़ा ऐलान कर दिया है. इससे न सिर्फ गुजरात के प्रति रिलायंस इंडस्ट्री की लंबे समय से चली आ रही प्रतिबद्धता की झलक मिलती है, बल्कि इस नए निवेश से आने वाले समय में गुजरात क्लीन एनर्जी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक ग्लोबल हब के तौर पर उभर कर सामने आएगा.

मुकेश अंबानी ने की पीएम मोदी की तारीफ 

राजकोट में पहले रीजनल वाइब्रेंट गुजरात समिट (Vibrant Gujarat Summit) को संबोधित करते हुए मुकेश अंबानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने भारत के ‘सभ्यतागत आत्मविश्वास’ को बहाल किया है और देश को ‘संभावना से प्रदर्शन’ की ओर ले गए हैं. अंबानी ने कहा, ”यह भारत का निर्णायक दशक है. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत सिर्फ भविष्य की तैयारी नहीं कर रहा है – भारत उसे आकार दे रहा है.” उन्होंने यह भी कहा कि  गुजरात रिलायंस का ‘शरीर, दिल और आत्मा’ बना हुआ है.

गुजरात में रिलायंस का मोटा निवेश

इस दौरान मुकेश अंबानी ने यह भी कहा कि रिलायंस पिछले पांच सालों में गुजरात में पहले ही 3.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश का चुकी है और अब 2030 तक इस आंकड़े को दोगुना करके 7 लाख करोड़ रुपये किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इन निवेशों से बड़े पैमाने पर रोजगार और आजीविका पैदा होगी, साथ ही धन सृजन को भी बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने कहा, “रिलायंस पहले से ही गुजरात का सबसे बड़ा निवेशक है और हमारी प्रतिबद्धता और भी मजबूत होगी.”

क्लीन एनर्जी पर क्या है रिलायंस का प्लान?

रिलायंस की क्लीन एनर्जी की महत्वाकांक्षाओं पर बात करते हुए अंबानी ने कहा कि जामनगर को दुनिया के सबसे बड़े इंटीग्रेटेड क्लीन-एनर्जी इकोसिस्टम के रूप में डेवलप किया जा रहा है, जिसमें सोलर एनर्जी, बैटरी स्टोरेज, ग्रीन हाइड्रोजन, ग्रीन फर्टिलाइजर, सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल, समुद्री ईंधन और एडवांस्ड मटीरियल शामिल हैं. उन्होंने कहा, “जामनगर, जो कभी भारत का सबसे बड़ा हाइड्रोकार्बन एक्सपोर्टर था, अब देश का सबसे बड़ा ग्रीन एनर्जी और ग्रीन मटीरियल का एक्सपोर्टर बन जाएगा.”

इस दौरान, अंबानी ने कच्छ को दुनिया के सबसे बड़े मल्टी-गीगावाट सोलर प्रोजेक्ट के जरिए ग्लोबल क्लीन-एनर्जी हब में बदलने के अपने प्लान का भी जिक्र किया, जिसे चौबीसों घंटे स्टोरेज और आधुनिक ग्रिड इंटीग्रेशन का सपोर्ट मिलेगा.

टेक्नोलॉजिकल फ्रंट पर उन्होंने बताया कि रिलायंस जामनगर में भारत का सबसे बड़ा AI-रेडी डेटा सेंटर बना रहा है और जियो जल्द ही एक ‘पीपल-फर्स्ट’ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म लॉन्च करेगा, जिसे भारतीयों के लिए उनकी अपनी

admin
Author: admin

और पढ़ें