Search
Close this search box.

दिल्ली: यमुना में अब दिखेगी खूबसूरत क्रूज, 2 करोड़ की लागत, 8km लंबा सफर, है फुल इको फ्रेंडली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली टूरिज्म को चार चांद लगने वाले हैं. दो करोड़ रुपये की लागत से बनी यह बोट 90 फीसदी तैयार हो गई है. इसको पूरी तरह से ‘मेड इन इंडिया’ के तहत बनाया गया है. यह पूरी तरह से बायो सिस्टम पर है यानी यह इको फ्रेंडली है. यह बोट इलेक्ट्रिक होगी और इसकी आयु करीब 20 साल है.

नवी मुंबई के तलोजा में इंस्पिरेशन मरींस ने इसका निर्माण किया है, जिसे बनाने में 6 महीने का वक्त लगा. इस क्रूज सेवा को नवंबर 2025 में शुरू करने की योजना थी, लेकिन तकनीकी काम और बुनियादी ढांचे की तैयारी समय पर पूरी नहीं हो पाई. इसी वजह से लॉन्च की तारीख आगे बढ़ा दी गई है.

8km लंबे रूट पर चलेगा क्रूज

क्रूज को यमुना के एक विशेष रूप से विकसित 6 से 8 किलोमीटर लंबे रूट पर चलाया जाएगा. यह यमुना का वह हिस्सा है, जहां पानी की गुणवत्ता बाकी हिस्सों के मुकाबले बेहतर है, ताकि सफर सुरक्षित और आरामदायक रहे. क्रूज की शुरुआत वजीराबाद बैराज के पास सोनिया विहार पुस्ता से होगी.

वहीं, फिलहाल के लिए एंड पॉइंट: जगतपुर शनि मंदिर के पास बनाया गया है. यह प्रोजेक्ट दिल्ली में नदी पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.

admin
Author: admin

और पढ़ें

‘वंशावळ सिद्ध करा, नियमाप्रमाणे SEBC किंवा कुणबी एकच निवडावं लागेल, आज-उद्या प्रमाणपत्र द्या ते शक्य नाही, त्याची प्रोसेस आहे..’ मनोज जरांगेंच्या मागण्यांवर जालना जिल्हाधिकाऱ्यांनी सांगितले नियम

‘वंशावळ सिद्ध करा, नियमाप्रमाणे SEBC किंवा कुणबी एकच निवडावं लागेल, आज-उद्या प्रमाणपत्र द्या ते शक्य नाही, त्याची प्रोसेस आहे..’ मनोज जरांगेंच्या मागण्यांवर जालना जिल्हाधिकाऱ्यांनी सांगितले नियम