Search
Close this search box.

ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा, आम्रपाली बिल्डिंग की लिफ्ट गिरने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

यूपी के ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा हुआ है। यहां बिसरख थाना क्षेत्र की एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की लिफ्ट गिर गई। इस हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की एक टीम पहुंची है। इस हादसे में 4 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया हैं।

काफी ऊंचाई से नीचे गिरी लिफ्ट

बताया जा रहा है कि बिसरख थाना क्षेत्र के गौर सिटी एक मूर्ति के पास आम्रपाली ड्रीम वैली बिल्डर का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी दौरान अचानक काफी ऊंचाई से लिफ्ट नीचे गिर गई। इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहीं, किसी ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी

4 मजदूरों की मौत
इस घटना में मरने वालों में वहां काम करने वाले मजदूर शामिल हैं। मारे गए मजदूरों के शव पोस्‍टमॉर्टम के लिए भ‍िजवा दिए गए हैं।

admin
Author: admin

और पढ़ें

‘वंशावळ सिद्ध करा, नियमाप्रमाणे SEBC किंवा कुणबी एकच निवडावं लागेल, आज-उद्या प्रमाणपत्र द्या ते शक्य नाही, त्याची प्रोसेस आहे..’ मनोज जरांगेंच्या मागण्यांवर जालना जिल्हाधिकाऱ्यांनी सांगितले नियम

‘वंशावळ सिद्ध करा, नियमाप्रमाणे SEBC किंवा कुणबी एकच निवडावं लागेल, आज-उद्या प्रमाणपत्र द्या ते शक्य नाही, त्याची प्रोसेस आहे..’ मनोज जरांगेंच्या मागण्यांवर जालना जिल्हाधिकाऱ्यांनी सांगितले नियम