Search
Close this search box.

मौलाना मदनी का दावा- ‘भारत पर पहला हक मुसलमानों का, यहीं हुई पैदाइश, दुनिया का सबसे पुराना धर्म है इस्लाम’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने बड़ा बयान देकर सबको चौंका दिया है. उन्होंने कहा कि, ‘दुनिया का सबसे पुराना धर्म इस्लाम है और इस्लाम की पैदाइश भारत में हुई, भारत पर पहला हक मुस्लमानों का है. साथ ही इस धरती की खासियत ये है कि ये खुदा के सबसे पहले पैगंबर हैं. यह मुसलमानों का पहला वतन है. इसलिए यह समझना कि इस्लाम बाहर से आया हुआ मजहब है सरासर गलत है.’

मौलाना महमूद मदनी का कहना है कि ‘हिंदुत्व की गलत परिभाषा पेश की जाती है. हमारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बीजेपी से कोई अदावत नहीं. हिंदु-मुस्लिम सभी बराबर हैं. हमारे पूर्वजों ने अंग्रेजों का मुकाबला किया.हमें पाकिस्तान से कोई लेना देना नहीं है. धर्म के आधार पर भेदभाव न हो. जिन मुसलमानों को जाना था, वो 1947 में चलें गए.’ उन्होंने आगे कहा कि ‘हमारा किसी से मनभेद नहीं बल्कि मतभेद है. इस दौरान उन्होंने पूर्व सर संघ चालकों की तुलना में मोहन भागवत की तारीफ भी की. जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने तुर्किए में भारत सरकार द्वारा किए जा रहे काम की जमकर तारीफ की है.’

admin
Author: admin

और पढ़ें