उत्तर प्रदेश में आज छठे चरण की वोटिंग हो रही है। बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया और गोरखपुर में मतदान जारी है। गोरखपुर बस्ती मंडल में दिग्गज नेताओं ने लाइन में लगकर मतदान किया है। बता दें कि मतदान करने के लिए मतदाता पहचान पत्र के विकल्प रूप में इसका प्रयोग किया जा सकता है।
– आधारकार्ड
– मनरेगा जॉब कार्ड
– बैंको/ डाकघरों के फोटोयुक्त पासबुक
– श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड
– भारतीय पासपोर्ट
– ड्राइविंग लाइसेंस
– पैन कार्ड
– एनपीआर के तहत आरजीआई से जारी किए गए स्मार्ट कार्ड
– फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज
– सरकार, पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र
– सांसदों, विधायको, विधानपरिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र
– यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड
भाजपा सांसद शिव प्रताप शुक्ला ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में गोरखपुर में मतदान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद के मुद्दे पर मैंने अपना वोट दिया है। योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के लिए बहुत कुछ किया है। भाजपा 300 के पार जाकर अपनी सरकार बनाएगी।









