विस्तार
बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान अपनी फिल्मों को ज्यादातर ईद और अन्य त्योहरों पर रिलीज करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी हर फिल्म दर्शकों के जश्न को दोगुना कर देती है। इसी साल उनकी फिल्म ‘अंतिम द फाइनल ट्रुथ’ आई थी और अब भाईजान अपने फैंस को फिर से एक और सरप्राइज देने को तैयार हैं। साजिद नाडियावाला संग उनकी आगामी फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। इसकी जानकारी नाडियावाला ग्रैंडसन ने सलमान और साजिद नाडियावाला की तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट के जरिए दी है।
इस दिन रिलीज होगी सलमान की फिल्म-
इस बार भी सलमान खान अपनी फिल्म को स्पेशल मौके पर रिलीज करने वाले हैं। साजिद नाडियावाला और सलमान खान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ को न्यू ईयर के मौके पर रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 30 दिसंबर 2022 को रिलीज होगी। इस तरह से जाते हुए साल को बाय-बाय और नए साल का स्वागत ‘कभी ईद कभी दीवाली’ के साथ होने वाला है।