कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी के साथ चर्चा करते नजर आ रहे हैं. तीनों साथ में पुराने किस्से याद कर रहे हैं. इसी दौरान प्रियंका ने बताया कि उन्होंने स्कूल में एक बच्चे को जोरदार थप्पड़ जड़ा था. उस बच्चे ने प्रियंका के चाचा संजय गांधी को चोर कहा था जो सुनकर वो गुस्सा हो गईं थीं और उन्होंने उसे थप्पड़ मार दिया था.
राहुल प्रियंका से कहते हैं कि ”तुम्हे याद है इलेक्शन हारने के बाद जब हम पहली बार स्कूल गए थे. इस पर प्रियंका कहती हैं हां मुझे याद है. मुझे याद है एक छोटा बच्चा मेरे पास आया और उसने कहा, तेरा चाचा जेल में हैं, चोर है तेरा चाचा. फिर मैंने उसे जोर से थप्पड़ मार दिया. उसके बाद वो रोने लगा. टीचर ने मुझे डांटा और फिर मां को बुलाया गया.”
सुरक्षा को लेकर राहुल ने जताई थी चिंता








