कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास ने आरोप लगाया है कि उन्हें लंदन जाने से रोक दिया गया. उन्होंने दावा किया कि मैं ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने के लिए लंदन जा रहा था. इसके बावजूद देश की सरकार ने उसे दिल्ली हवाई अड्डे पर लंदन जाने से रोक दिया. इस संबंध में CJP की कानूनी सलाहकार रत्ना सिंह ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि सौरव और मुझे दोनों को ऑक्सफोर्ड यूनियन ने आमंत्रित किया था.
रत्ना सिंह ने कहा कि कुछ दिन पहले मेरा वीजा रिजेक्ट कर दिया गया था. इसे फिर भी स्वीकार किया जा सकता था, क्योंकि इसमें सरकार का कोई सीधे तौर पर हस्तक्षेप नजर नहीं आ रहा था. हालांकि, अब जो हुआ है, वह बिल्कुल यकीन करने लयाक नहीं है. यह शर्मनाक है कि इस देश के युवाओं को निशाना बनाया जा रहा है.
देश के युवाओं में सच बोलने की हिम्मत
रत्ना सिंह ने आगे लिखा कि देश के युवाओं में सच बोलने और सत्ता में बैठे लोगों से सवाल पूछने का साहस है. इसके अलावा सत्ता में बैठे लोगों से आंखों में आंखें डालकर बात करने की हिम्मत है. आज जिस तरह से सौरव को फ्लाइट में चढ़ने से रोका गया वह इस देश में अभिव्यक्ति की आजादी की स्थिति को दर्शाती है. ये युवाओं की आवाज के लिए बेहद चिंता की बात है.
सौरव दास से जुड़े मामले पर अभिजीत दीपके ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि ये सरकार कॉकरोच मूवमेंट से डरती है. वह इतना डर गई है कि वे अब पासपोर्ट तक फ्लैग कर रही है. ऐसा करने से क्या होगा. उन्हें लगता है कि हम डर जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं होगा.








