Search
Close this search box.

Chhath Puja 2026: बिहार में छठ पूजा के बीच पटाखों पर रोक, घाटों पर सुरक्षा कड़ी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार में छठ महापर्व ( Chhath Puja 2026) को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है. आपदा प्रबंधन विभाग ने छठ महापर्व के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश सभी जिलों को दिए हैं. बिहार में चार दिवसीय छठ महापर्व इस साल 13 नवंबर से 16 नवंबर 2026 तक मनाया जाएगा.

प्रशासन ने छठ महापर्व के मद्देनजर पूजा घाटों और जलाशयों के आसपास पटाखों की बिक्री और उन्हें फोड़ने पर प्रतिबंध लगाने और नहाय-खाय से सुबह के अर्घ्य तक निजी नावों के परिचालन पर रोक लगाने का निर्देश दिया है. साथ ही सभी खतरनाक नदी घाटों एवं तालाबों को चिह्नित कर उनका व्यापक प्रचार-प्रसार कराने व ऐसे घाटों पर मजबूत बैरिकेडिंग की व्यवस्था किये जाने का आदेश , ताकि श्रद्धालु खतरनाक एवं गहरे पानी में प्रवेश न कर सकें.

प्रमुख घाटों पर तैनात रहेगी डॉक्टर्स की टीमें

इसके अलावा सभी घाटों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबलों एवं स्वयंसेवकों की प्रतिनियुक्ति के निर्देश प्रशासन ने दिए हैं. वहीं, सभी प्रमुख घाटों पर आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने व चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल टीमों की प्रतिनियुक्ति के साथ-साथ आवश्यकता के अनुसार एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश प्रशासन की तरफ से दिए गए हैं.

गोताखोरों, तैराकों एवं मोटरबोट चालकों की प्रतिनियुक्ति का आदेश

नदी घाटों पर प्रशिक्षित गोताखोरों, तैराकों एवं मोटरबोट चालकों की प्रतिनियुक्ति का आदेश दिया गया है. आदेश में कहा गया है कि उन्हें लाइफ जैकेट, इन्फ्लैटेबल मोटरबोट एवं उपलब्धतानुसार देसी नावों के साथ तैनात किया जाए. घाटों एवं रास्तों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं.

इसके अलावा, जिला कंट्रोल रूम 24 घंटे एक्टिव रहेंगे और लाउडस्पीकर के जरिए लगातार सूचनाएं प्रसारित की जाएंगी. करंट से होने वाले हादसों को रोकने के लिए सभी बिजली के उपकरणों और तारों की पहले से ही जांच करने के निर्देश दिए गए हैं.

admin
Author: admin

और पढ़ें