Search
Close this search box.

‘BJP कौन होती है’, भड़क उठे इमरान मसूद, बोले- ‘कांग्रेस के मामलों में न घुसें’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली से नदारद रहने वाले यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों को कांग्रेस पार्टी ने निलंबित कर दिया है. कांग्रेस की कार्रवाई पर जब भारतीय जनता पार्टी ने सवाल खड़े किए तो सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद इस पर भड़क गए. उन्होंने यह तक कहा, “BJP कौन होती है सवाल उठाने वाली?”

पार्टी रैली से नदारद रहने के कारण यूथ कांग्रेस नेताओं को सस्पेंड किए जाने पर BJP द्वारा कांग्रेस से सवाल पूछे जाने पर, उत्तर प्रदेश की सहारनपुर संसदीय सीट से कांग्रेस पार्टी के सांसद इमरान मसूद ने कहा, “BJP कौन होती है सवाल उठाने वाली? हमारी पार्टी के मामलों से उनका क्या लेना-देना? इससे हमें क्या फर्क पड़ता है?”

रैली से गायब रहने वाले नेता किए गए सस्पेंड

गौरतलब है कि हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल न होने के कारण भारतीय यूथ कांग्रेस ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए अपने 200 से ज्यादा सदस्यों को सस्पेंड कर दिया है. कांग्रेस की इस कार्रवाई पर सत्ताधारी बीजेपी ने सवाल खड़े करते हुए पार्टी पर निशाना साधा है. अब बीजेपी द्वारा सवाल खड़े किए जाने पर सहारनपुर सांसद इमरान मसूद का जवाब सामने आया है.

एमपी यूथ कांग्रेस ने 60 पदाधिकारियों को किया सस्पेंड

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस ने संगठन के 60 पदाधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है. इन पर 1 नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट चोरी’ रैली में शामिल नहीं होने का आरोप है. निलंबित पदाधिकारियों में 9 जिला अध्यक्ष, 5 उपाध्यक्ष, 14 महासचिव और 32 सचिव का नाम शामिल हैं. यूथ कांग्रेस ने 3 नवंबर को निलंबन का आदेश जारी किया. इसमें संगठनात्मक अनुशासनहीनता को कार्रवाई की वजह बताया गया है.

admin
Author: admin

और पढ़ें