Search
Close this search box.

पीएम मोदी ने गुजरात को दी 400 करोड़ की सौगात, एकतानगर में रेनफॉरेस्ट समेत कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने गृह राज्य गुजरात के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने एकता नगर में 400 करोड़  से ज्यादा की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. पीएम मोदी ने 307.83 करोड़ रुपये की लागत वाली 23 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया. इसके साथ ही उन्होंने 118.88 करोड़ रुपये की 8 अन्य परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी. यानी पीएम मोदी ने शनिवार को गुजरात को कुल 426.71 करोड़ रुपये की सौगात दी.

पीएम मोदी ने इन परियोजनाओं का किया उद्घाटन

बता दें कि राष्ट्रीय एकता दिवस यानी सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर पीएम मोदी अपने गृह राज्य पहुंचे. जहां उन्होंने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर देश के पहले गृह मंत्री सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी. उसके बाद स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के आसपास पर्यटन और नागरिक बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने वाली इन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इनमें एक IRCTC होटल, ‘एकता क्रूज़’, रेन फॉरेस्ट अट्रैक्शन, इको-ट्रेल, सीवेज और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, ट्रैवलैटर्स और इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं. बता दें कि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाया जाता है.

IRCTC ने बनाया 127 कमरों वाला होटल

बता दें कि एकतानगर रेलवे स्टेशन के पास IRCTC ने 127 कमरों वाला होटल बनाया है. अत्याधुनिक सुविधाओं वाले इस होटल को बनाने में 52.50 करोड़ रुपये का खर्च आया है. करीब दो एकड़ में बने इस होटल में चार श्रेणियों के कमरे, रेस्टोरेंट, कैफेटेरिया, बैंक्वेट हॉल, कॉन्फ्रेंस सुविधाएं और स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं भी यहां ठहरने वाले मेहमानों को मिलेंगी.

यही नहीं स्टेशन के नजदीक होने से ट्रेन से आने वाले यात्रियों को यहां पहुंचने में आसानी होगी. बता दें कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देखने अब तक 3 करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंच चुके हैं. ऐसे में होटल की नई सुविधा से पर्यटकों को ठहरने का एक और विकल्प मिल जाएगा. ऐसे में माना जा रहा है कि यहां पहुंचने वाले लोग एककतानगर में अधिक समय रह रुकेंगे. जिससे स्थानीय पर्यटन में इजाफा होगा.

रेनफॉरेस्ट, इको ट्रेल और नर्मदा घाट का होगा विकास

बता दें कि सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रेनफॉरेस्ट, यूनिटी और इको ट्रेल से जुड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत की है. इसके अलावा नर्मदा घाट के उन्नयन और इलाके में फसाड लाइटिंग की व्यवस्था से भी एकतानगर की खूबसूरती बढ़ाने का प्लान है. इन परियोजनाओं का उद्देश्य पर्यटकों को बेहतर अनुभव देना और क्षेत्र के टूरिस्ट डेस्टिनेशन को और आकर्षित बनाना है. इसके साथ ही सीवेज और जल उपचार संयंत्र से साफ-सफाई और पानी के प्रबंधन को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है.

पीएम मोदी ने इन परियोजनाओं की रखी आधारशिला

इस दौरान पीएम मोदी ने कई अन्य विकास कार्यों की आधारशिला भी रखी. इनमें गोरा-भद्र रोड का विकास, इंटीग्रेटेड जीरो वेस्ट स्मार्ट सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट और खलवानी इको टूरिज्म डेवलपमेंट जैसी परियोजनाओं शामिल हैं. इसके अलावा इनमें कैक्टस और बटरफ्लाई गार्डन के एकीकृत विकास की योजना भी शामिल है.

PM मोदी ने ISRO को दी बधाई

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को NVS-03 उपग्रह ले जाने वाले GSLV-F18 के सफल प्रक्षेपण के बाद ISRO के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह मिशन भारत के स्वदेशी सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम ‘NavIC’ को मजबूत करेगा, नेविगेशन सेवाओं में मदद करेगा और महत्वपूर्ण तकनीकों में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देगा.

लगभग 2,232 किलोग्राम वजन वाला यह उपग्रह, अगली पीढ़ी के नेविगेशन सिस्टम का तीसरा उपग्रह है. इसका उद्देश्य ‘इंडियन रीजनल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम’ (IRNSS) के तहत सेवाओं की निरंतरता सुनिश्चित करना है. इसमें एक स्वदेशी एटॉमिक क्लॉक (परमाणु घड़ी) लगी है और यह मौजूदा L5 और S सिग्नलों के साथ L1 सिग्नल को भी जोड़ता है.

admin
Author: admin

और पढ़ें