Search
Close this search box.

LIC का नया हेल्थ शील्ड प्लान 907 लॉन्च, मरीज को रोजाना मिलेंगे 10 हजार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आज-कल के खानपान की वजह से बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं. ऐसे में अगर किसी व्यक्ति की तबीयत बिगड़ जाए और इलाज के लिए उसे अस्पताल में कई दिन भर्ती रहना पड़े, तो जाहिर सी बात है कि इलाज का खर्च का बोझ परिवार पर पड़ेगा.

सोचिए, अगर आपको अस्पताल में इलाज के दौरान कुछ तय रकम मिलती रहे तो इससे काफी आर्थिक मदद मिल सकती है. इसी चीज को ध्यान में रखते हुए LIC ने अपना नया हेल्थ शील्ड प्लान 907 लॉन्च किया है. इसकी सबसे बड़ी खास बात तो ये है कि मरीज को कुछ शर्तों के मुताबिक रोजाना एक तय रकम का लाभ मिल सकता है.

हर दिन एक तय रकम मिलेगी

बता दें कि LIC के इस नए प्लान में हॉस्पिटल कैश बेनिफिट दिया जाता है. अगर आसान भाषा में समझें तो इस पॉलिसी से जुड़ी तय शर्तें पूरी होने पर मरीज के अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान ही हर दिन एक तय रकम मिलेगी. ऐसे में अब ये जानना जरूरी है कि आखिर ये रकम कितनी होगी?

पॉलिसी से जुड़ी जरूरी बातें जानें

  • अगर कोई मरीज अस्पताल में 1 महीने से ज्यादा भर्ती रहता है तो ऐसी स्थिति में अतिरिक्त एकमुश्त पैसे मिल सकते हैं.
  • वहीं अलग कोई 3 साल तक लगातार क्लेम नहीं करता है तो डेली बेनिफिट बढ़ सकते हैं.
  • लेकिन ये फायदे आपको पॉलिसी की शर्तों के मुताबिक ही मिलेंगे.
  • साथ ही इसमें हेल्थ चेकअप का फायदा भी मिलेगा.
  • इस प्लान की अविध 15 साल है.
  • वहीं प्रीमियम उम्र , परिवार के सदस्यों और चुन गए बेनिफिट के हिसाब से तय होगा.
  • इसके अलावा कुछ खास परिस्थितियों में प्रीमियम माफी का लाभ भी मिल सकता है.

ध्यान रखें, पॉलिसी लेने से पहले इससे जुड़ी फायदे, नियम, शर्तें और प्रीमियम से जुड़ी जानकारी जान लें, उसके बाद ही कोई फैसला लें.

कितनी मिलेगी रकम?

हर दिन एक तय रकम जो मिलेगी, वो 2500 से लेकर 10 हजार रुपये तक हो सकती है. यानी इस रकम की मदद से मरीज के परिवार को काफी हद तक आर्थिक सहायता मिल सकती है. सबसे खास बात तो ये है कि इस प्लान में कई अन्य फायदे भी मिलेंगे.

ये फायदे भी शामिल होंगे

  • अगर अस्पताल में कुछ बड़ी सर्जरी करवानी है तो ऐसी स्थिति में एकमुश्त रकम मिलेगी.
  • साथ ही कुछ बीमारियों के इलाज पर भी पॉलिसी के मुताबिक पैसे मिलेंगे.
  • इसके अलावा तय मेडिकल प्रक्रियाओं के लिए भी आर्थिक लाभ मिलेगा.
  • हालांकि, इसके लिए अस्पताल में भर्ती रहने की न्यूनतम अवधि और पॉलिसी से जुड़ी दूसरी शर्तें लागू होंगी.

पॉलिसी लेने से पहले इन बातों का खास ध्यान रखें

  • सबसे पहले तो इस पॉलिसी में मिलने वाले सभी फायदे और उनकी लिमिट चेक कर लें.
  • वहीं अगर अस्पताल में भर्ती होते हैं तो क्लेम से जुड़े नियम समझ लें.
  • अगर ICU में भर्ती होते हैं तो उससे जुड़े फायदों के बारे में जानें.
  • साथ ही प्रीमियम भुगतान और पॉलिसी से बाहर निकलने के क्या नियम है जानें.
  • आप पॉलिसी से जुड़ी सारी जानकारी और नियम LIC की आधिकारिक वेबसाइट से पढ़ें.
admin
Author: admin

और पढ़ें

Bhutan Glacial Lake Burst: भूतानमध्येही ‘नेपाळी’ थरकाप! हिमनदीचे सरोवर फुटताच प्रचंड विध्वंस, महामार्ग आणि रस्ते उखडले, प्रसिद्ध गरम पाण्याचा झरा सुद्धा वाहून गेला, भारतात बंगाल आणि आसाममध्ये पुराचा इशारा

Bhutan Glacial Lake Burst: भूतानमध्येही ‘नेपाळी’ थरकाप! हिमनदीचे सरोवर फुटताच प्रचंड विध्वंस, महामार्ग आणि रस्ते उखडले, प्रसिद्ध गरम पाण्याचा झरा सुद्धा वाहून गेला, भारतात बंगाल आणि आसाममध्ये पुराचा इशारा