Search
Close this search box.

वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद 10 पर नतीजों की घोषणा हो गई है. वाराणसी खंड के शिक्षक एमएलसी सीट पर समाजवादी पार्टी के लाल बिहारी यादव ने जीत हासिल कर ली है. हालांकि, स्नातक सीट पर अभी तक नतीजों की घोषणा नहीं हो सकी है. इस सीट पर भी सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ही 9000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं और बीजेपी के MLC प्रत्याशी केदारनाथ सिंह दूसरे नंबर पर हैं. इसी बीच वाराणसी में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर मतगणना के दौरान हेर फेर का आरोप लगाया है.

बुधवार (28 अक्टूबर) की शाम को एमएलसी काउंटिंग के दौरान मतगणना स्थल से बाहर बीजेपी कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए. उनका कहना है कि मतगणना स्थल पर जाने के दौरान उनके एक एजेंट से मारपीट की गई. इसके अलावा, चुनाव ऑब्जर्वर की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए गए.

अखिलेश यादव ने भी लगातार किए X पोस्ट

बीजेपी कार्यकर्ता यहां भी चुप नहीं बैठे. उन्होंने दोबारा काउंटिंग कराने की मांग कर दी. हालांकि इस दौरान भारी पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी. हंगामा के दौरान बीजेपी के स्थानीय विधायक कैबिनेट मंत्री वाराणसी के महापौर भी मौके पर पहुंचे. इस दौरान उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी वाराणसी के इस मतगणना को लेकर ताबड़तोड़ ट्वीट कर बीजेपी पर निशाना साधा है.

पहली बार BJP कार्यकर्ता ही उठा रहे मतगणना पर सवाल

वाराणसी खंड के एमएलसी स्नातक पद के लिए काउंटिंग लगातार जारी है. संभावना जताई जा रही है कि गुरुवार तक नतीजे पूरी तरह स्पष्ट हो जाएंगे. हालांकि इस दौरान पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है जब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ही मतगणना को लेकर सवाल उठाया हो.

admin
Author: admin

और पढ़ें